Breaking News

चांदनी चौक, बैरिया व पानापुर में एनएच-57 पर चला अभियान:जांच अभियान में 57 वाहनों से 7.65 लाख जुर्माने की वसूली

परिवहन विभाग ने शनिवार काे एनएच-57 पर जगह-जगह वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान में 117 वाहनाें काे चेक किया गया जिनमें 57 से 7 लाख 65 हजार 500 रुपए जुर्माने की वसूली की गई। डीटीओ सुशील कुमार और एमवीआई रंजीत कुमार ने एनएच-57 के बैरिया, चांदनी चाैक, पानापुर आदि स्थानाें पर सीट बेल्ट, इंश्याेरेंस, पाॅल्यूशन, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की।

जांच में 57 वाहन चालकाें के पास ये कागजात नहीं मिले। उनसे जुर्माने की वसूली की गई। डीटीओ सुशील कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.