सीतामढ़ी नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। नगर कोतवाल पर कार्य में लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाया गया है। उक्त कारवाई तिरहुत प्रक्षेत्र के आईजी पंकज सिन्हा के आदेश पर यह कारवाई किया गया है। निलंबन की कारवाई के बाद जिले के पुलिस महकमा में हडकंप मची हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मो इसराइल उर्फ़ मो इसराइल नदाफ बनाम बिहार सरकार व अन्य में उच्च न्यायलय पटना द्वारा पारित आदेश में अभियुक्त की टीआई परेड नहीं कराई गयी
नौ माह में भी हाई कोर्ट को नही मिला जवाब
इस मामले को देखते हुए पटना हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई थी। इस कांड में नौ माह बीत जाने के बावजूद भी पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार, नगर थानाध्यक्ष ने अभियुक्त की वादी और उसके परिवार के सदस्यों से पहचान परेड नहीं करायी गयी। जिसके कारण हाई कोर्ट द्वारा जिला पुलिस के प्रति नाराजगी जाहिर की। इस संबंध में सीतामढ़ी एसपी हरकिशोर राय के द्वारा नगर कोतवाल राकेश कुमार से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण जवाब मांगा गया था। मगर नगर कोतवाल के द्वारा निर्धारित समय में स्पष्टीकरण समर्पित नहीं किया गया।
सर्किल इंस्पेक्टर को दिया गया है प्रभार
फ़िलहाल नगर थाना का प्रभार सर्किल इंस्पेक्टर देवेंद्र प्रसाद सिंह को दिया गया है। इस संबंध में आज एसपी हरकिशोर राय ने जानकारी देते हुए कहा की लापरवाही बरतने के आरोप में नगर एसएचओ राकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल उनके जगह सर्किल इंस्पेक्टर को प्रभार दिया गया है। बतादे की इसके पूर्व भी जिले में दर्जनों दरोगा और पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है। जिन्हे दो तीन दिन बाद ही फिर से नए जगह पोस्टिंग दे दी जाती है।



Leave a Reply