Breaking News

मुजफ्फपुर में सत्तू फैक्ट्री में ध’माका:चल रहा था ट्रायल; गैस रिसाव के कारण हुआ ब्ला’स्ट, 5 लोग घायल

मुजफ्फरपुर में एक सत्तू फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारण तेज धमाका हो गया। उसमें मौजूद 4 से 5 लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई। मामला कुढ़नी थाना के तुर्की ओपी अंतर्गत दरियापुर कफेन पंचायत के मधौल की है। जहां रसोई गैस के रिसाव से तेज धमाका हुआ। गैस रिसाव के साथ अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं। इसकी चपेट में वहां काम कर रहे 5 मजदूर झुलस गए। झुलसे मजूदरों को कुढ़नी के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद फैक्ट्री का शटर गिराकर संचालक भी निकल गया। घायलों में दो मधौल निवासी अशोक ठाकुर (60), सकरा के मेथरापुर निवासी 45 वर्षीय जयचंद्र राय व सकरा के सुस्ता मार्कन के संजीत कुमार शामिल है। वहीं, दो अन्य घायलों का इलाज चोरी छिपे कहीं कराए जाने की बात बताई जा रही है। इधर, तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश के अनुसार, फैक्ट्री संचालक फरार हो गया है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि घायलों का पता लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि सत्तू फैक्ट्री में चने को उबालने के लिए गैस को चालू किया गया। इसी बीच पाइप के बीच में लगी रिंग से गैस का रिसाव होने लगा। जब तक वहां काम कर रहे मजदूर कुछ समझ पाते, आग की तेज लपटें निकलने लगीं। इससे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। तेज आवाज के कारण बड़ी घटना की आशंका से सभी इधर-उधर भागने लगे।

स्थानीय लोग एवं मजदूराें ने किसी तरह आग पर काबू पाया। फैक्ट्री के भीतर दो घरेलू व छोटे गैस सिलेंडर का किया जा रहा था। स्थानीय लोगों की मानें तो फैक्ट्री डेढ़-दो साल से रुक-रुककर चल रही थी। इससे पहले यही फैक्ट्री दूसरी जगह थी। मकान बनने के बाद यहां शिफ्ट की गई। इसका उद्घाटन अभी नहीं हुआ था। काम पूरा होने के बाद उद्घाटन किया जाता। लेकिन, कुछ मजदूरों को बुलाकर ट्रायल किया गया। इसी दौरान घटना हो गई।

इधर, घायल जयचंद्र की मां चिंता देवी ने बताया कि उनके बेटे को कॉल आया था। वह वायरिंग का काम करता था। कॉल आया कि फैक्ट्री पर आओ। वह अपने स्टाफ संजीत के साथ गया था। आज पता चला की फैक्ट्री में धमाका हो गया। इसमें बेटा बुरी तरह झुलस गया। स्टाफ भी थोड़ा जल गया है। बेटे का चेहरा झुलसा है। उसकी हालत खराब है। हालांकि, इलाज का खर्च फैक्ट्री संचालक ने उठाया है। कुछ और भी लोग घायल है, जिनका इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.