Breaking News

पहले रे’प किया फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा:मुजफ्फरपुर में शादी के बाद लड़की के पति को भेजे गंदे वीडियो; घर से निकाला

मुजफ्फरपुर में 19 साल की लड़की के साथ पहले रेप किया गया फिर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की जा रही थी। लड़की ने बताया कि वो गांव में ही दूध लेने गई थी, वहां दूध वाले के लड़के ने उसे चाय में नशा मिलाकर पिला दिया। इसके बाद वो बेहोश हो गई। उसने अश्लील वीडियो बना लिए और ब्लैकमेल करने लगा।

लड़की की शादी के बाद भी वो उससे संबंध बनाने के लिए कहता था। लड़की ने मना किया तो युवक ने उसके गंदे वीडियो पति को भेज दिए। पति ने भी लड़की को घर से बाहर निकाल दिया है। अब उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

आरोपी के घर दूध लेने गई थी लड़की

मामला जिले के बेनीबाद ओपी क्षेत्र के एक गांव का है। जहां दूध लेने गई लड़की को नशीली चाय पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। युवती के होश में आने पर धमकी दी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद वो लड़की को ब्लैकमेल कर कई दिनों तक रेप करता रहा। मामले में पीड़ित लड़की ने बेनीबाद ओपी में मामला दर्ज कराई है।

पीड़ित लड़की ने बताया कि फरवरी 2022 में गांव के ही विकास के घर दूध लेने गई थी। उसकी मां अक्सर चाय पिलाती थी। लेकिन, उस दिन उसके घर में कोई नहीं था। धोखे से उसने मुझे घर के अंदर बुला लिया और चाय पीने को दी।

चाय में नशा देकर किया बेहोश

चाय पीते ही मैं बेहोश हो गई। होश आई तो पता चला विकास ने मेरे साथ गंदा काम किया है। विरोध करने पर उसने कहा कि मैंने तुम्हारा अश्लील वीडियो बना लिया है। किसी को इस बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर दूंगा।

शादी के बाद पति को भेज दिए गंदे वीडियो

जब वह चुप हो गई तो ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद कई दिनों तक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप किया। नवंबर 2022 में मेरी शादी हो गई। शादी के बाद वह अपने ससुराल चली गई। वहां भी विकास कॉल कर परेशान करने लगा।

कहा कि तुम नहीं आएगी तो वीडियो पति को भेज देंगे। उसकीं बातों को अनसुना कर दिया। शादी के बाद युवती के नहीं आने पर उसकी न्यूड फोटो और वीडियो आरोपी ने पति को भेज दिए। उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया।

अब लड़की न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची। वहां दरिंदे पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है।मामले में बेनीबाद ओपी एएसआई चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.