Breaking News

सीतामढ़ी में 3 ब’दमाश हथियार के साथ गिरफ्तार:वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे तीनों

सीतामढ़ी में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बताया गया कि बेलसंड थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए बेलसंड में आ रहे है।

इसी को लेकर थाना इंचार्ज के नेतृत्व में गश्ती अभियान चलाया गया। दिवा गस्ती के दौरान पुलिस ने रजिस्ट्री चौक बेलसंड के समीप से एक अपाची बाइक पर तीनों को गिरफ्तार किया गया। थाना इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि तीन अपराधी पुलिस को देख हड़बड़ा गए और भागने लगे।

पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को किया गिरफ्तार

इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तीनो को खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के बरहरबा गांव निवासी मनोज राय के पुत्र रजनीश कुमार, दूसरा रून्नीसैदपुर थाना के मानिक चौक गांव के भिखारी राय के पुत्र विकास कुमार और तीसरा बेलसंड थाना क्षेत्र के पचनौर गांव निवासी उपेंद्र राय के पुत्र लक्ष्मण कुमार के रूप में की गई है।

बेलसंड थानेदार मनोज कुमार ने कहा कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए निकला था। पुलिस गाड़ी देख हड़बड़ाया। गश्ती पुलिस ने बाइक रोकवाया। बाइक रोक तीनों भागने की कोशिश करने लगा। तबतक पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लोडेड पिस्टल भी बरामद किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.