Breaking News

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर का हत्या मामला:काम के सिलसिले में किसी से मिलने निकला था, कुछ घंटों बाद बंद हो गया नंबर

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर 38 वर्षीय सतीश कुमार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है की सतीश प्रॉपर्टी डिलिंग में ग्राहक ढूंढने का काम करता था। ग्राहक ढूंढने के बाद प्रॉपर्टी की डिलिंग की जाती थी। वह सदर थाना क्षेत्र स्तिथ भगवानपुर के संजय कुमार के यहां काम करता था। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी काम के सिलसिले में निकला था।

जानकारी के अनुसार, घर से वह कफेन स्थित एक व्यक्ति के यहां कुछ कागजात के लिए निकला था। इसके कुछ घंटों बाद उसका नंबर बंद हो गया। फिर, देर रात तक वह नही लौटा। उसकी खोजबीन की गई। लेकिन, कुछ पता नही चला। गुरुवार को पता चला की एक शव पुलिस ने बरामद किया है। जिसे एसकेएमसीएच में भेजा गया है। वहा पहुंचे तो देखे की मृतक सतीश था।

घर में इकलौता कमाने वाला था सतीश, अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी व बच्चो को छोड़ गया

सतीश के मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बूढ़ी मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। पत्नी बार बार बेहोश हो रही थी। मोहल्ले के लोग ढाढस बांध रहे थे। फफक कर उसकी पत्नी ने बताया की वह सतीश की पत्नी गुड़िया देवी है। उसके दो बच्चे है। एक 16 वर्ष का बेटा है तो दूसरी बेटी है। जिसकी उम्र महज 9 वर्ष है।

सतीश के पिता की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मां बूढ़ी है। घर का वह इकलौता था। पिता के जाने के बाद उसने ही घर का सारा जिम्मा उठाया था। इसको लेकर वह मेहनत भी करता था। कभी किसी से उसकी झगड़ा तक नहीं होता था। वह शालीन भाव का था। उसके सीने में गोली किसने और क्यों मारी, उन्हें नही पता।

सीने में सटाकर मारी गई गोली: फिर, फेंक दिया शव

बताते चले की सतीश का शव गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र के मादापुर चौबे इलाके में मिला था। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की थी। मौके से एक हेलमेट बरामद किया गया था। जांच में पता चला की उसके सीने में गोली मारने का निशान मिला। निशान देखकर पुलिस ने आशका जताया है की सतीश को सीने में सटाकर गोली मारी गई होगी। इसमें उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया था। जहा परिजनों ने उसकी पहचान की थी।

मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हुआ था हंगामा

एसकेएमसीएच से पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन समेत अन्य लोग अक्रोषित हो उठे। सतीश के शव को लेकर अक्रोशितो ने जमकर हंगामा किया। लोगो ने मिठनपुरा थाना क्षेत्र के बीएमपी 6 के समीप मेन रोड जाम कर दिया। इस दौरान अक्रोशित लोगो ने टायर जलाकर प्रदर्शन भी किया। करीब दो घंटे तक हंगामा होता रहा। इस दौरान सड़क पर दोनो ओर से लंबी कतारे लग गई। जाम में फंसे लोगो ने मामले की जानकारी मिठनपुरा थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची मिठनपुरा पुलिस ने अक्रोशितो को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वे नही माने। इसके बाद सदर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगो को समझाने का प्रयास किया गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.