मोतिहारी के इंटरनेशनल शहर रक्सौल रेवल स्टेशन के पास बुधवार की सुबह एक युवक पर चाकू से हमला के बाद गोली मार 15 लाख रुपए लूट कांड में कांड का खुलासा हो गया है। गोली मार कर युवक से को पैसा लूटा गया था वह लूटा गया पैसा हुंडी कारोबार से जुड़ा हुआ है। इसका खुलासा तब हुआ जब रेल पुलिस घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट के 15 लाख रुपए के साथ दो हुंडी कारोबारी को पकड़ा।
जब पूछताछ किया तो उसके कई खुलासे किए, जिसके निशानदेही पर गिरफ्तार दोनों के भारे के घर से 7063500 रुपए और नोट गिनने वाला चार मशीन बरामद हुआ, गिरफ्तार दोनों तस्कर के जिशनदेशी पर अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।
बड़े पैमाने पर रक्सौल में चलता है हुंडी का खेल
रक्सौल शहर में खुलेआम यह धंधा काफी दिनों से फल फूल रहा हैं। और इसकी भनक शायद प्रशासन या जांच एजेंसी को नहीं, शहर के मेन रोड के किनारे खुलेआम सटही कारोबार होता हैं। पैसों का अवैध कारोबार धड़ले से चलता है। यहाँ पर कमीशन पर बट्टा का खेल होता है। जिसमे 5% से 8 % कमीशन लिया जाता है। अगर सुत्रो की माने तो इस सटही काउंटरों से प्रतिदिन करीब 100 करोड़ का कारोबार होता है।
बड़े जांच एजेंसी से एसपी ने मांगी मदद
रेल एसपी डा कुमार आशीष ने पीसी के दौरान गुरुवार की शाम कहा की भारी मात्रा में पैसा बरामद हुआ है। उसके जांच के लिए डीआरआई, इनकम टैक्स , EOU सहित अन्य जांच एंजिसियो मदद लिया जाएगा।
घायल युवक के होश आने के हुआ खुलासा
रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि जख्मी युवक धीरज होश आने के बाद और खुलासा होगा। धीरज पटना से बस से रक्सौल पहुंचा था। दो अन्य लोगों से पैसे लिया। जाने के दौरान घटना घटी थी, वह भारतीय मुद्रा को नेपाली मुद्रा में बदलने का कार्य करता है। वही बड़ी पार्टी के लिए कुरियर का भी काम करता है।



Comment here