Breaking News

शराब पी कर ससुराल जाना पड़ा महंगा, पंहुचा जेल:शेखपुरा में नशे में कर रहे थे हंगामा, दो दोस्तों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा मचा रहे ससुराल आए एक युवक और उसके दो अन्य शराबी दोस्तों को नशे की हालत में गुरुवार को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। छापामारी का नेतृत्व चेवाड़ा थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मिश्र ने किया। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि चेवाड़ा नगर पंचायत के बेलदरिया मुहल्ले में कुछ लोग शराब पीकर हंगामा मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने उक्त मुहल्ले से तीन शराबियों को नशे की हालत में धर दबोचा। पकड़े गए शराबियों की जांच ब्रेथ एनालाइजर मशीन से की गई। जांच के दौरान अत्याधिक मात्रा में शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराबियों में एक पटना जिला अंतर्गत बाढ़ शहर के निवासी सुरेंद्र यादव का पुत्र पप्पू यादव बताया गया है। जिसका ससुराल बगल के गांव अंगपुर बताया गया है। सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले वह बाढ़ से अपना ससुराल आया था। इसके साथ इसके दो अन्य शराबी दोस्तों को भी गिरफ्तार किया है।/

आरोपी पप्पू यादव

आरोपी पप्पू यादव

जिसमे एक करंडे थाना क्षेत्र का महेशपुर गांव निवासी सीकराम कुमार और दूसरा चेवाड़ा बाजार का प्रसादी केवट के रूप में चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराबियों को पुलिस गिरफ्तार करने के बाद पुलिस निगरानी में थाना लेकर वापस लौटी। जिसे शेखपुरा कोर्ट भेजा जा रहा है। जहां तीनों से कोर्ट के आदेश पर जुर्माना वसूल किया जाएगा। जुर्माना की राशि चुकता करने के बाद उन्हें मुक्त किया जायेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.