Breaking News

कैमूर में नेहा की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर:ट्वीट कर लिखा- मैं सुरक्षित हूं, गाड़ी डैमेज हुई है; ट्रक मालिक ने की अभद्रता

का बा फेम नेहा राठौर की कार को गुरुवार को कैमूर में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में नेहा सुरक्षित हैं, लेकिन उनकी गाड़ी बुरी तरह डैमेज हुई है। नेहा ने ट्वीट कर हादसे की जानकारी दी है। नेहा ने लिखा है कि अभी-अभी भभुआ कैमूर के रामगढ़ में मेरी गाड़ी में ट्रक संख्या BR 24 G 1365 ने टक्कर मारी है। मैं सुरक्षित हूं। गाड़ी डैमेज हुई है।

नेहा ने कहा कि हादसे के बाद क्षतिपूर्ति मांगने पर ट्रक मालिक ने मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। नेहा ने अपने ट्वीट में बिहार पुलिस और विधायक सुधाकर सिंह को टैग किया है।

इधर, रामगढ़ से आरजेडी विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा है कि मैंने नेहा सिंह राठौर को फोन किया और उनका हालचाल जाना। उन्होंने बताया है कि उन्हें चोट नहीं आई है। उनकी कार क्षतिग्रस्त हुई है। अफसोसजनक है कि ट्रक चालक ने उनके साथ अभद्रता की। हमने इस संबंध में प्रशासन से भी बात की है । ट्रक वाले को जल्द से जल्द पकड़ने को कहा है।

हादसे में नेहा की कार पीछे और साइड से डैमेज हुई है।

हादसे में नेहा की कार पीछे और साइड से डैमेज हुई है।

नेहा ने भास्कर से बीतचीत में बताया कि मुझे चोट नहीं आई है, लेकिन ट्रक ड्राइवर ने बदतमीजी की है। उन्होंने कहा कि मैं थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने जा रही हूं।

नेहा अपने पॉलिटिकल सटायर लिखने और गाने के लिए जानी जाती हैं।

नेहा अपने पॉलिटिकल सटायर लिखने और गाने के लिए जानी जाती हैं।

नेहा ने बताया कि मेरी गाड़ी खड़ी थी। पीछ से ट्रक वाले ने कार में धक्का मारी। मैं कुछ ही देर पहले कार से उतरी थी। अगर में कार के अंदर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मैं ड्राइवर के साथ अपने गांव से रामगढ़ आई थी। हादसे के वक्त मेरा ड्राइवर कार में मौजूद था। कार पीछे की तरफ से डैमेज हुई है।

नेहा अपने पॉलिटिकल सटायर लिखने और गाने के लिए जानी जाती हैं। यूपी और बिहार में का बा गीत से वह बहुत चर्चा में आयी थीं और उन्हें सोशल मीडिया पर कई बार धमकियां भी मिल चुकी हैं।

8 महीने पहले यूपी में हुई थी शादी

कभी अपने गाने यूपी में का बा से उत्तर प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली नेहा सिंह राठौर अब यूपी की बहू बन गईं हैं। 21 जून को नेहा सिंह राठौर की शादी अंबेडकरनगर निवासी हिंमाशू सिंह से हुई। हालांकि, यह शादी लखनऊ नीलांश थीम पार्क में की गई। इसमें मीडिया और नेताओं को दूर रखा गया था।

नेहा दरअसल यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में आई थी। जब उन्होंने यूपी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया था और अपना एक भोजपूरी गाने की वीडियो रिलीज किया था। इसमें योगी आदित्यनाथ पर भी व्यंग स्टाइल में उन्होंने तीखा हमला किया था। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था से लेकर यहां की रोजगार व्यवस्था पर उन्होंने सवाल उठाया था

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.