जमुई टाउन थाना क्षेत्र के महिसौडी स्थित मस्जिद मार्केट में दुकान बनाने को लेकर रविवार की देर शाम दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें एक पक्ष से चार तो दूसरे पक्ष से 3 लोग घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि महिसौडी निवासी मो. हाशिम महिसौडी स्थित मस्जिद मार्केट में कमेटी की जमीन पर दुकान बनवा रहा था। जिस पर मो. नौशाद भी दावा करता है वही रविवार की रात निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए मो नौशाद मो.इरशाद, मो.विक्कू, मो.अरमान पहुंचा था। तभी दोनों पक्षों की ओर से मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष से मो. हाशिम, मो।

नाजिम, मो. समीम घायल हो गया।जबकि दूसरे पक्ष से मो. नौशाद, मो.विक्कू, मो. अरमान और इरशाद घायल हो गया। सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां मो. नाजिम तथा विक्कू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।
इधर घटना की जानकारी के बाद टाउन थानाध्यक्ष राजीव तिवारी अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का बयान दर्ज किया। साथ ही बताया कि दुकान बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी जिसमें सात लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो को पटना रेफर किया गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वही दोनों पक्षों के बीच हुए झड़प के बाद उक्त इलाके में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।उसको लेकर पुलिस हर एक बिंदु पर गहनता से नजर रख रही है।



Leave a Reply