Breaking News

मोतिहारी में मालगाड़ी की चपेट में आकर बच्चे की मौ’त:दो बच्चों के साथ रेल ट्रैक पार कर रही थी महिला,

मोतिहारी में रेलवे लाइन पार करने के दौरान माल गाड़ी की चपेट में आने से एक महिला सहित दो बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बंजरिया थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने तीनो को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहा डॉक्टर ने एक बच्चा जो करीब चार वर्ष का है उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं उसकी मां और बहन का गंभीर स्थिति में इलाज शुरू हुआ। जहा गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया हैं। घायल महिला की पहचाना बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया हिबन गांव के अजय महतो की पत्नी 24 वर्षीय सोनी देवी के रूप में हुई है। जबकि दोनों बच्चा का नाम पता नहीं चला हैं। घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया गुमटी के पास की है

कैसे हुई घटना

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे सिंगिया गुमटी के पास लाइट कटा हुआ था। इसी बीच सोनी देवी अपने दोनो बच्चे को गोद में लेकर लाइन पार कर रही थी। तभी माल गाड़ी आ गया। जिसकी चपेट में तीनो आ गए। सोनी और उसके एक 6 वर्ष की बेटी और चार वर्ष का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी बंजरिया थानाध्यक्ष को लगी मौके पर पहुंच कर तीनो को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहा डॉक्टर ने बच्चा को मृत घोषित कर दिया। सोनी और उसके बेटी का इलाज शुरू किया। दोनो की गंभीर स्थिति को देख डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया हैं।

क्या कहते है थानाध्यक्ष
बंजरिया थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया की रविवार की देर रात्रि सूचना मिली की एक महिला अपने दो बच्चे के साथ माल गाड़ी के चपेट में आ गई हैं। मौके पर पहुंचा तो देखा की तीनो के सर में गंभीर चोट आई हैं। उसे सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। महिला के पास आधार कार्ड था। जिससे उसके घर का पता चल गया है। परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.