नालंदा में शनिवार की सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां सड़क किनारे खड़ी हाईवा में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारशरीफ-राजगीर मुख्य मार्ग के नालंदा पेट्रोल पंप के पास का है। काफी मशक्कत के बाद शव को ट्रक से बाहर निकाला गया।/

मृतक की पहचान राजस्थान राज्य के जोधपुर जिला निवासी 36 वर्षीय हुजूर बक्श के रूप में की गई है। इसके बाद पुलिस शव को लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। घटना के संदर्भ में परिचित ने बताया कि हुजूर बक्श ट्रक पर टाइल्स लेकर बिहारशरीफ आया था। इसके बाद टाइल्स उतार कर वापस राजस्थान जा रहा था। तभी शनिवार की सुबह बिहार शरीफ राजगीर मुख्य मार्ग के नालंदा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास खड़े हाइवा में पीछे से टकरा गई। इससे ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।



Leave a Reply