दिल्ली: बिहार भवन में 4 लाख लोगों की स’मस्याओं पर हुई का’र्रवाई, इन 10 केंद्रों पर भोजन की व्यवस्था
कोरोना वायरस की वजह से बिहार से बाहर फंस गए बिहार के लोगों की मदद के लिए दिल्ली के ‘बिहार भवन’ में स्थापित नियंत्रण कक्ष में गुरुवार शाम 6 बजे तक 8841 फोन कॉल्स आया. व्हाट्ऐप एवं अन्य माध्यमों से 1447 सूचनाएं प्राप्त हुई तथा गूगलडॉक संपर्क प्रणाली के द्वारा 14,862 आवेदन प्राप्त हुआ. नियंत्रण कक्ष द्वारा 4,72,081 व्यक्तियों की समस्याओं पर कार्रवाई की गई है.
बिहार के लोग जो देश के विभिन्न भागों में फंसे हुए हैं उनके लिए स्थानिक आयुक्त विपिन कुमार द्वारा संबंधित राज्य सरकारों एवं जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर भोजन, रहने और मेडिकल की व्यवस्था की जा रही है.

कुमार ने बताया कि इन समस्याओं पर संबंधित राज्यों के वरीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित कार्रवाई की गई. बिहार सरकार द्वारा लाखों प्रवासियों के बुनियादी सहयोग एवं सहायता हेतु युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है.
विदित हो कि बिहार भवन में नियंत्रण कक्ष (011-23792009, 011-23014326, 011-23013884) स्थापित किया गया है, जिसमें कॉल्स, फैक्स, इंटरनेट और ईमेल की सुविधा है. इसमे तीन पालियों में पदाधिकारियों और कर्मियों की नियुक्ति की गई है.
दिल्ली के 10 केंद्रों पर भोजन की व्यवस्था
वहीं, बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लॉकडाउन के कारण बिहार राज्य के मजदूरों आदि के लिए दिल्ली के 10 केंद्रों पर भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है. दोपहर का भोजन 12 बजे से 2 बजे और रात्रि भोजन संध्या 7 बजे से 9 बजे तक व्यवस्था की गई है.





