BIHARBreaking NewsHealth & WellnessSTATE

Breaking News : बिहार में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले, अब मरीजों की संख्या पहुंच गई 29

बिहार में गुरुवार को कोरोना के पांच और पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही संक्र’मितों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। इसमें से कोरोना से संक्रमित मुंगेर के एक युवक की पहले ही मौ’त हो चुकी है, जबकि एक महिला समेत तीन संक्रमित म’रीज ठीक हो चुके हैं।

गुरुवार को मिले पाच रो’गियों में दो-दो गया और गोपालगंज के जबकि एक सारण का है। यह जानकारी देर शाम स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने दी। प्रधान सचिव ने बताया कि गुरुवार को आरएमआरआइ में दो और आइजीआइएमएस में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं, कोरोना के विश्वव्यापी कहर के बाद बिहार आए साढ़े तीन हजार लोगों के सैंपल जांच लगातार जारी है। इसी बीच सरकार ने फैसला लिया है कि विदेश से आए लोगों के पहले सैंपल निगेटिव आने पर इनकी दोबारा सैंपल जांच होगी।

बिहार में कोरोना का जो पहला मामला मिला था वह विदेश से लौटे व्यक्ति का ही था। इसके संपर्क में करीब दर्जन भर लोग आए जो जांच में पॉजिटिव पाए गए। इस मामले को बड़ा उदाहरण मानते हुए सरकार ने 15 से 23 मार्च के बीच विदेश से बिहार लौटे करीब साढ़े तीन हजार लोगों की जांच का फैसला लिया।

इसमें बुधवार को मुंगेर के नेशनल हॉस्पिटल में आइसीयू अटेंडेंट गया के जिस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उसकी गर्भवती पत्नी और 55 वर्षीय मां हैं। गोपालगंज के दो युवक सऊदी अरब से आए थे। वहीं सारण का युवक इंग्लैंड से हाल में ही लौटा था। कोरोना संक्रमण से मुंगेर के जिस युवक की एम्स पटना में मौत हुई थी, अब तक उसके संपर्क में आने से उसकी पत्नी व भतीजे समेत 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.