बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की देर शाम पटना के बिहटा स्थित परेव गांव पहुंचे। वहां उन्होंने पीतल उद्योग के घरानों को देखा और उसका जायजा लिया। इस बीच उन्होंने गांव में पीतल के कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहटा के परेव गांव में लोगों के द्वारा काफी अच्छा काम किया जा रहा। इसके लिए उन्होंने गांव के लोगों को तारीफ करते हुए कहा कि कुटीर उद्योग से जुड़े लोगों को बिहार सरकार हर संभव मदद करने को तैयार है।null
उन्होंने कॉमन सर्विस सेंटर बनाने की योजना की है। जिसका मॉडल रूप जल्द ही दिया जाएगा। उन्होंने कुटीर उद्योग से जुड़े लोगों को सौर ऊर्जा लगाने का भी सुझाव दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद लोगों के द्वारा यह बताया गया कि बिजली का रेट वहां ज्यादा है, जिसे सरकार हर संभव अपने स्तर से कम करने का प्रयास करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की तर्ज पर बिहार में पीतल के कुटीर उद्योग को भी सब्सिडी देने की योजना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर बनाई जाएगी, जो मॉडल रूप में होगा।
सरकार इसके लिए 9 करोड़ 60 लाख रुपए सैंक्शन की है और यह पैसा जल्द ही कुटीर उद्योग से जुड़े लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को बिहटा के परेव गांव में पीतल उद्योग से जुड़े लोगों के बीच उनकी समस्याओं को सुनने के बाद उनकी जल्द से जल्द निदान करने की बात कही है।



Comment here