Breaking News

भोजपुर में नवविवाहिता ने की खुदकुशी:घरेलु विवाद में गुस्से में आकर लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

भोजपुर में शुक्रवार दोहपर एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। घटना जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवानिया गांव में घटी।

मृतका बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी उपेंद्र तुरहा की 22 वर्षीया पत्नी गुड़िया देवी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के महादेवगंज गांव निवासी व मृतका के पिता शंकर तुरहा ने अपनी बेटी गुड़िया देवी की शादी वर्ष 2022 के जुलाई माह में बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी दीनानाथ तुरहा के पुत्र उपेंद्र तुरहा से पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी।

लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होती रहती थी। उसे विवाद के कारण गुस्से में आकर उसने शुक्रवार की दोहपर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि मृतका के पिता शंकर तुरहा ने उसके पति उपेंद्र तुरहा पर ही फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बेटी व मृतका की शादी एक ही घर में हुई है। लेकिन उसका पति मायके वाले एवं मां से फोन पर बात करने को लेकर बराबर मना करता है और उसके साथ मारपीट भी करता है।

मृतका के परिजन।

मृतका के परिजन।

गुरुवार को वह अपनी मां से फोन पर बात कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। उसी विवाद के कारण उसने गले में फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी। जबकि बिहिया थाना इंचार्ज ने बताया कि महिला द्वारा खुद से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि मृतका के मायके वाले की ओर से अभी कोई ससुराल वालों के खिलाफ लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

आवेदन देने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार नवविवाहिता की मौत फांसी लगाने के कारण मृत्यु होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बताया जाता है कि मृतका अपने दो भाई व चार बहन में तीसरे स्थान पर थी।

मृतका का पति उपेंद्र तुरहा पहले आंध्रप्रदेश के सिकंदराबाद में काम करता था। वह कुछ दिन से गांव में ही रह कर काम कर रहा है। बताया जाता है कि मृतका के परिवार में मां रामावती देवी,तीन बहन ममिता,निक्की,रूपा व दो भाई हनु तुरहा एवं रोहित तुरहा है।घटना के बाद मृतक का के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतका की मां रामावती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.