तकरीबन सवा करोड़ की लागत से हरिसभा चौक से देवी मंदिर रोड, पानी टंकी के रास्ते पक्की सराय तक सड़क मेंटेनेंस कार्य शुरू हुआ है। हरिसभा चाैक से पक्की सराय तक एक लेयर डामरीकरण/कालीकरण हाेगा। दाे माह में मास्टिक का यह काम पूरा कर लेना है।n
हरिसभा चाैक से पक्की सराय तक मास्टिक डालने के बाद शहर के पूर्वी इलाके में पथ निर्माण विभाग की काेई सड़क खराब नहीं रहेगी। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अंजनी कुमार के अनुसार पानी टंकी से मिठनपुरा तक नई सड़क बनी है। जवाहर लाल राेड हाथी चाैक हाेकर लेप्रोसी मिशन तक काम अंतिम चरण में है।



Leave a Reply