BIHARBreaking NewsPATNASTATE

पटना : लॉक डाउन के कारण हनुमान मंदिर में रामनवमी के दिन पसरा सन्नाटा, घर बैठें करें दर्शन…

कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन है. इस दरम्यान लोग घरों से कम बाहर निकल रहे है. वहीं, संक्रमण को लेकर लोगों में काफी भय दिख रहा है. जहां एक तरफ देश भर में लॉक डाउन है. वहीं आज रामनवमी है और यह पर्व हिंदू धर्म के लिए महापर्व की तरह होता है. रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर भी लोग अपने घरों में ही पूजा-पाठ में जुटे हैं. हर रामनवमी के दिन बाजार में चहल-पहल रहती थी. मंदिरों में रंग रोगन और सजावट रहता था. इस बार ऐसा कुछ नहीं दिखा. सभी मंदिरों में ताला लटका था.

इस पर्व में हिंदू समुदाय के लोग भगवान की पूजा अर्चना करते हैं. लेकिन कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार ने लोगों को बचाने के लिए और इस संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 21 दिनों का लॉक डाउन लगाया है. जिसका लोग बखूबी पालन भी कर रहे हैं. इसका आज जीता जागता सबूत भी हिंदू धर्म के लोगों ने पेश किया है. आज लोग घरों से बाहर निकलकर मंदिर नहीं आए हैं. घर में ही भगवान की लोगों ने पूजा की है.

पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर लगभग कई सौ वर्षों पुराना है. इस हनुमान मंदिर का इतिहास भी अतीत से मिलता है. लेकिन इस हनुमान मंदिर के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है. जहां पर रामनवमी के दिन मंदिरों में सन्नाटा पसरा हुआ है. रामनवमी के दिन यहां पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा होते थे और भगवान का दर्शन करते थे. लेकिन आज कोरोना संक्रमण को लेकर लॉक डाउन है और लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं. लोग इस संक्रमण को लेकर ज्यादा सावधानी भी बरत रहे हैं

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.