सुबह से आसमान साफ हाेने और धूप के कारण रविवार को ठंड व बर्फीली पछुआ हवा से राहत मिली। दिन-रात के तापमान में चार दिनाें से लगातार वृद्धि हाेने के साथ ही एक किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने से मौसम बसंत जैसा अहसास देने लगा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक दिन-रात के तापमान में वृद्धि जारी रहने के साथ ही अब दिन के ठंड से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना जताई है।
लगातार तीसरे दिन वृद्धि
लगातार तीसरे दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। रविवार काे दिन का तापमान 0.9 डिग्री वृद्धि के साथ सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक 24.6 डिग्री रहा। रात का तापमान 0.2 डिग्री बढ़ कर सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 8.5 डिग्री पर पहुंच गया।



Comment here