जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसमें वर्तमान में 5वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें किसी भी छात्र को फॉर्म भरने के लिए शुल्क नहीं देना होगा। सरकार के तरफ से सभी चीजें मुहैया कराई जाएगी। नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन होगा। इसके लिए पहले एंट्रेंस परीक्षा देनी होगी।
सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ रहे छात्र कर सकते हैं आवेदन
इसमें वर्तमान सत्र में जिले के किसी भी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा 5 में अध्ययनरत हो। वैसे छात्र ही इसमें आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। छात्र की जन्म तिथि 1 मई 2011 से 30 अप्रैल 2013 तक होना अनिवार्य है।
एंट्रेंस परीक्षा जरूरी है
आवेदन के बाद प्रारंभिक परीक्षा अनिवार्य है। 29 अप्रैल 2023 को परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा में चयनित छात्र का ही नामंकन होगा। नवोदय विद्यालय में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा।
प्रमाण पत्र व ऑनलाइन करें
इक्छुक छात्र विद्यालय के वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। http://www.navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसी पर जाकर आप प्रमाण पत्र भी डाऊनलोड कर सकते हैं।
विद्यालय में कई सुविधा होगी उपलब्ध
विद्यालय में पढ़ाई के साथ साथ रहना, कला, संगीत, नृत्य, भारत स्काउट एवम गाइड सहित खेलकूद की रहेगी सुविधा। निःशुल्क भोजन, छात्रावास की सुविधा भी रहेगी उपलब्ध। इसके साथ ही कंप्यूटर शिक्षा, स्मार्ट क्लास, समृद्ध पुस्तकालय एवं मुफ्त में पुस्तक भी उपलब्ध कराई जाएगी।



Comment here