बिहार के गया में बीजेपी के सांसद सुशील कुमार सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को व्यवधान यात्रा बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह समाधान यात्रा नहीं, बल्कि व्यवधान यात्रा है। वे जनता के पैसे से पिकनिक मना रहे हैं।null
गया जिले के इमामगंज के एक कार्यक्रम में पहुंचे औरंगाबाद के लोकसभा सांसद सुशील कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ने कहा के सिर्फ मुख्यमंत्री जनता के रुपया को बर्बाद कर रहे हैं। इससे जनता को कोई लाभ नही है। अधिकारी चयनित जगह कुछ घण्टो के लिए सजाकर उन्हें अवगत करा देते हैं कि जिले में विकास हो रहा है।
सांसद ने कहा कि अगर वे वास्तव में जनता का समाधान करने की इच्छा रखते है, तो वे जनता से मिले और बिना तैयारी तामझाम के बिना अधिकारी के साथ दौरा करें। तभी जनता की समस्या का समाधान कर सकते हैं। नहीं तो इनकी यात्रा का कोई उद्देश्य ही नहीं है।



Comment here