लखीसराय जिले के चानन प्रखंड अंतगर्त प्लस टू राज्य संपोषित उच्च विद्यालय मननपुर बाजार में ग्रामीण बेरोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें हजारो युवक एवं युवतियों रोजगार पाने को लेकर इस मार्गदर्शन मेला बढ़चढ कर हिस्सा लिया। इस मेले के शुभारंभ से पहले जीविका दीदी अधिकारी के अलावा, डीपीएम पिंटू चौधरीए बीडीओ विनोद कुमार सिंह एसीओ दिलीप कुमारए सीडीपीओ आभा रानीए प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव , डीपीआरओ मोनिका सीना अन्य लोग मौके पर मौजूद थे
इस मेले का शुभारंभ लखीसराय के जिला अधिकारी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया । आपको बता दे कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेले में खास बात यह रही कि इस मेले में बड़ी संख्या में युवा युवतियों ने हिस्सा लिया। जहां कुल 13 निजी कंपनियों के द्वारा अलग अलग स्टोर लगाया यहां पर यह देखा गया है कि अभ्यर्थी अपने योग्यता और शिक्षा के अनुसार जॉब के लिए कंपनियों के प्रतिनिधियों से संपर्क साध सके।
रजिस्ट्रेशन काउंटर पर युवा एवं युवतियों की लंबी भीड़ देखी । इस मेले के अवसर पर सुशील सर्विस नवभारत फर्टिलाइजर कंपनी एलआईसी बीमा सलाहकार सहित कई प्राइवेट कंपनियां ने भाग लिया। इस मेले में कुल 985 अभ्यर्थियों ने जिसमे 195 युवाओं को ऑफर लेटर दे दिया गया है जहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा शेष बचे अभ्यर्थियों से कंपनी प्रतिनिधि जल्द सपंर्क कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
इस संबंध में लखीसराय के जिला अधिकारी अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि यह मेला रोजगारों के लिए जिससे बेरोजगारी दुर हो सके तथा ग्रामीण क्षेत्रों के कारण यह भी कहा कि जो परिस्थिति बने कोई शिकायत तो बिना हिंचक के हमारे कार्यालय में आकर मिले ताकि उन समस्यों को दुर किया जा सके।



Leave a Reply