Breaking News

मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ा, पुलिस ने दिया गुलाब:हेलमेट पहनने की दी सलाह; सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत किया जा रहा जागरूक

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए एक बेहतर पहल विभाग की तरफ से की जा रही है। उनका चालान नहीं काटकर उन्हे गुलाब का फूल और चॉकलेट दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें जागरूकता का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं मुजफ्फरपुर की। आज सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक थानेदार धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में मोतीझील ओवरब्रिज पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले को गुलाब का फूल और चॉकलेट देकर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया का रहा है।

थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने कहा की वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है। वैसे लोग जो ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करते हैं। बगैर हेलमेट के और ट्रिपल लोडिंग में बाइक से चलते हैं। उन्हे रोककर फूल दिया जा रहा है। सुरक्षा के प्रति उन्हे जागरूक किया जा रहा है।

जान की कीमत को समझिए…

थानेदार ने कहा की वैसे बाइक सवार को रोककर समझाया जाता है की इस तरह की लापरवाही से आप अपनी जान तो जोखिम में डाल ही रहे हैं। साथ में दूसरे की जान भी आपके कारण खतरे में पड़ सकती है। उन्हे जान की कीमत समझाई जा रही है। इस दौरान मोतीझील पुल पर हड़कंप मचा रहा। कुछ युवक तो पुलिस को देख दूर से ही बाइक घूमाकर भाग निकले।

अब ऑनलाइन चालान की व्यवस्था

थानेदार ने कहा की हाईवे पर हाईटेक कैमरा NHAI की तरफ से लगाया गया है। ताकि सड़क दुर्घटना पर रोक लगाई जा सके। अभी मुजफ्फरपुर-मोतिहारी हाईवे पर ये कैमरा लगा है। जिसकी शुरुआत हो चुकी है। अगर कोई वाहन चालक ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करेगा तो स्वतः उसका चालान कट जायेगा। वहां पर स्पीड की सीमा निर्धारित की गई है। 40 से अधिक रफ्तार होने पर जुर्माना देना पड़ेगा। इसकी मॉनिटरिंग भी विभाग के तरफ से की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.