बिहार में ठंड की दूसरी लहर सोमवार से शुरू होगी। इस दौरान दिन का तापमान 12 से 15 डिग्री और रात का चार से सात डिग्री होने के आसार है।
सुबह 7 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बर्फीली पछुआ हवाएं चलेंगी। दोपहर के बाद हवा की रफ्तार कम हो जाएगी। इसका असर पाले यानी ओस के बूंद के रूप में दिखाई देगा।
मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार के सभी हिस्से में तीन दिनों तक यानि 18 जनवरी तक भीषण ठंड का असर दिखाई देगा। इस दौरान आसमान में घना कोहरा छाया रहेगा।
इसका असर नदी, तालाब और खुले स्थानों पर पूरे दिन और आबादी वाले क्षेत्र में सुबह तक दिखाई देगा।

जमुई में कोहरे के चलते विजिबिलिटी 20 मीटर के आसपास रही।
शीतलहर की चपेट में बिहार
रविवार से ही पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। बिहार के 38 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 से 18 जनवरी तक सूबे में कड़ाके की ठंड रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पूरे राज्य में दिन का औसत तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात का तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। विभिन्न संख्यात्मक मॉडल के विश्लेषण के अनुसार इस स्थिति में बदलाव के संकेत हैं।
16 जनवरी से 18 जनवरी के बीच दिन और रात के समय के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर की स्थिति पैदा हो सकती है।
20 जनवरी तक कोल्ड डे
प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर औसत न्यूनतम तापमान अपने वर्तमान स्तर से गिर कर 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि, मौजूदा अधिकतम तापमान गिर कर 14 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
तापमान में इस बड़ी गिरावट के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर या शीत दिवस की स्थिति 20 जनवरी तक बनी रहेगी। विशेषकर राज्य के मध्य तथा दक्षिणी भागों में हवा चलने के कारण ठंड ज्यादा महसूस होगा एवं इसका प्रभाव दर्ज न्यूनतम तापमान से भी ज्यादा होगा।

समस्तीपुर में भी कोहरे के चलते ठंड बढ़ी है।
किशनगंज जिला सबसे ठंडा
रविवार की बात करें तो बिहार के कुल 16 जिलों में घना कोहरा छाया रहा शीत दिवस जैसे हालात बने रहे। वही किशनगंज जिला सबसे ठंडा रहा जहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांका में 9 डिग्री, नवादा में 11.4 डिग्री,भागलपुर में 12.2 डिग्री, गया में 11.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
वहीं पटना में पिछले दो दिनों से धूप खिलने और हवा की रफ्तार कम होने से लोगों को ठंड से जरूर लोगो को राहत मिली थी, लेकिन वापस से रविवार को पहले जैसा लोगो को ठंड का एहसास हुआ। पटना का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नालंदा में भी कोहरे के चलते दिन में गाड़ियों की लाइट जलानी पड़ रही है।
विजिबिलिटी 20 से 150 मीटर तक रहने का अनुमान
रविवार को बिहार के सभी हिस्से में सुबह 11 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंड हवाएं चल रही थी। इसकी वजह से दिन में दो बजे तक तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान कनकनी का प्रभाव रहा। हालाकि, दोपहर के बाद हवा की रफ्तार सुस्त होने के साथ ही धूप निकलने से राहत रही।
हालाकि, मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से प्रदेश के सभी हिस्से में ठंड के साथ कोहरे का प्रभाव दिखाई देगा। इस दौरान विजिबिलिटी 20 से 150 मीटर तक रहने का अनुमान है।
प्रदेश में 16 जनवरी को दिन का पारा 16 से 18 डिग्री और रात में 6 से 8 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि, 17 से 19 जनवरी तक दिन का तापमान 14 से 17 डिग्री और रात में चार से छह डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

सीवान में सुबह-सुबह घना कोहरा देखने को मिला।
48 घंटों तक सामान्य रहने के बाद फिर से गिरावट
बिहार के सभी हिस्से में 48 घंटे तक मौसम सामान्य रहा है। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 से 27 डिग्री तक चढ़ गया था और रात में तापमान 13 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। इसकी वजह से ठंडी से राहत रही है। इसके बाद रविवार को सुबह दिन की शुरुआत धुंध और तेजी हवाओं के साथ हुई। तापमान में सात डिग्री तक गिरावट आई।

कोहरे से रास्ता दिखना भी हो रहा मुश्किल।
पानी की बूंदें धूल के कणों के साथ जमीन पर गिरेंगी
ओस में वातावरण में स्थित पानी की छोटी-छोटी बूंदें धूल के कणों के साथ जमीन पर गिरेंगे। हिमालय के तलहटी क्षेत्रों में पाला पड़ने के आसार है।
इसमें जल वाष्प बगैर पानी में परिवर्तित हुए सीधे पृथ्वी पर सूक्ष्म हिमकणों के रूप में गिरेंगी। फसलों को नुकसान होगा। पाला से ही पेड़-पौधे पर सफेद चादर की हल्की परत फैली रहती है।

ग्रामीण इलाकों में भी ठंड का प्रकोप।
पटना में आज से सभी स्कूल खुलेंगे
पटना में पिछले दो तीन दिनों से पहले से कम ठंड है। इसी को लेकर पटना जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने 16 जनवरी से सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है।
हालांकि इसका संचालन सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक किया जाएगा। पटना में पिछले कुछ दिनों से मौसम ठीक होने के बाद पटना जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। हालांकि बाकी कई जिलों में ठंड के चलते स्कूलों में छुटि्टयां बढ़ा दी गई हैं।

कोहरे से साफ नहीं दिख रहा आसमान।
फिर क्यों बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के सभी हिस्से में मौसम शुष्क होने के साथ ही साढ़े पांच किलोमीटर ऊपर तक पछुआ और उत्तर पछुआ हवाओं का प्रभाव है। इसके साथ ही आर्कटिका से ठंडी हवाएं देश के उत्तर हिस्से में प्रवेश कर रही है।
इसके कारण मैदानी हिस्से में स्थित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के मध्य हिस्से में कड़ाके की ठंड का असर दिख रहा है।
मौसम विभाग ने बच्चे, बुजुर्गों को घर में रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही ठंड से बचाव के लिए जरूरी उपाए करने को कहा है।nullखबरें और भी हैं…



Leave a Reply