Breaking News

भोजपुर में पिस्टल लेकर डांसरों के साथ नाचा, 2 अरेस्ट:वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने की रेड

भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के बंधवा गांव में अवैध हथियार लेकर महिला डांसरों के साथ युवक को ठुमका लगाना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भोजपुर पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सहार क्षेत्र के बंधवा गांव निवासी उदय नारायण प्रसाद का पुत्र निर्मल कुमार और उमेश राम का पुत्र बिट्टू कुमार शामिल है। इनके पास से एक देसी पिस्टल भी बरामद की गई है।

बताया जाता है कि 31 दिसंबर की रात नए साल को लेकर बंधवा गांव स्थित एक कमरे जश्न मनाया मनाया जा रहा था। पार्टी में महिला डांसरों को भी बुलाया गया था। जश्न के दौरान पिस्टल लेकर युवक महिला डांसरों के साथ ठुमका लगाया, जिसके बाद एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर कुर्सी पर आराम से बैठकर एक महिला डांसर को नचा रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो के सामने आते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधिक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि एक पार्टी के दौरान युवक बंद कमरे में अवैध हथियार और डांसर के साथ नाच-गान कर रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। पीरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने वीडियो के आधार पर बंधवा गांव में छापेमारी की। इसके बाद अवैध हथियार के साथ निर्मल और बिट्टू को रंगे हाथ पकड़ा गया है। टीम में तरारी थाना प्रभारी विजय प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। इसे लेकर शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी की गई है। दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में भी पता लगाया जा रहा है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.