Breaking News

मुजफ्फरपुर में कार के तहखाने से मिली शराब:शराब धंधेबाजों ने अपनाया बिल्कुल नायाब तरीका, फिर भी पकड़े गए

राज्य में शराबबंदी के बाद से धंधेबाज शराब तस्करी को लेकर अक्सर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इस बार भी मुजफ्फरपुर में कुछ ऐसे ही नायाब तरीके का भंडाफोड़ किया है। दरअसल मामला गायघाट थाना क्षेत्र के बबुरबन्नी चौक की है। जहा गायघाट पुलिस की टीम ने छापेमारी कर एक कार के अंदर बने तहखाने से भाड़ी मात्रा मे शराब बरामद की है। जब्त शराब 663 टेट्रा पैक है। यह एक ही ब्रांड की है।

थानेदार अजय कुमार पासवान ने बताया की बबुरबंनी चौक के समीप कार को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जहां जांच के दौरान कार के विभिन्न हिस्सों में छुपाकर रखे विदेशी शराब की 663 टेट्रा पैक बरामद किया गया है। मौके से 4 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला क्षेत्र के विशनपुर थाना अंतर्गत पृथ्वीपुर गांव के निवासी मो कादिर, कृपा यादव तनवीर आलम व गाम्हा यादव है।

कार के भीतर व बैक लाइट मे बना रखा था तहखाना

पुलिस ने बताया की शराब छापेमारी के खिलाफ जांच चल रही थी। इसी दौरान एक कार आते दिखी। उसे रुकने का इशारा किया गया। लेकिन, वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। इसमें 4 लोग भी पकड़े गए। पूछताछ करने पर पता चला की कार मे शराब है। सीट को खोला गया तो अंदर तैखाना मिला। गाड़ी हिलाने पर बैक लाइट से आवाज आई। बैक लाईट खोला गया तो उसमे भी शराब थी। बताते चले की जिले मे यह पहला मामला था जिसमे बैक लाइट की बात पता लगी।

यूपी से दरभंगा जा रहे थी खेप

बताया गया की शराब महंगे ब्रांड की थी। इसे जब्त कर लिया गया। उन्होंने कहा की कार को देखकर प्रतीत हो रहा था की कबाड़ दुकान से यह खरीदी गई है। इसका चेसिस नंबर व इंजिन नंबर भी नही दिख रहा था। पुलिस पूछताछ मे आरोपियों ने बताया की यूपी निर्मित शराब है। इसे यूपी से दरभंगा ले जा रहे थे। वही शराब की डेलिवेरी करनी थी। लेकिन, पकड़े गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.