Breaking News

JIFFA में छाए भोजपुरी एक्टर प्रदीप पांडे चिंटू:झारखंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग छवि बनाकर रखने वाले भोजपुरी सुपरस्टार प्रदीप पांडे चिंटू इन दिनों छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड को जीता। इसके बाद 5वें झारखंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी भोजपुरी सुपरस्टार प्रदीप पांडे चिंटू का जलवा कायम रहा। उन्हें झारखंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवार्ड दिया गया।

भोजपुरी सुपरस्टार प्रदीप पांडे चिंटू को यह अवार्ड झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (JIFFA) के प्रमुख सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय ने दिया। वहीं इस अवार्ड समारोह में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मशहूर फिल्मकार और प्रदीप पांडे चिंटू के पिता राजकुमार आर पांडे को दिया गया।

22 देशों से आए फिल्म जगत के लोग

इस अवॉर्ड शो में देश–विदेश से लगभग 172 फिल्म में आई थी। इस इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव में 22 देशों के फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने शिरकत किया। जहां बॉलीवुड और भारत के विभिन्न राज्यों से आए हुए अभिनेता, अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और निर्देशकों का भी जमावड़ा लगा रहा।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड जीतने के बाद चिंटू ने कहा “यह अवार्ड मेरे लिए बेहद प्रेस्टीजियस है। इसके लिए मैं झारखंड सरकार के साथ-साथ झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आयोजकों का भी तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मेरी फिल्म को ना सिर्फ इस उत्सव में शामिल किया बल्कि मुझे मेरी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के खिताब से भी नवाजा।”

कंधों पर बढ़ी जिम्मेदारी

सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड के बाद झारखंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ चुने जाने के बाद उन्होंने कहा मुझसे सबो की उम्मीद और बढ़ गई है, जो मेरे लिए किसी बड़ी जिम्मेदारी से कम नहीं है। मैं हमेशा से अपने काम के प्रति सजग और समर्पित रहा हूं। आने वाले दिनों में भी इसी तरह में कड़ी मेहनत और लगन से दर्शकों के भरोसे और विश्वास को कायम रखूंगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.