VTR को नए वर्ष के पहले दिन हीं रेवेन्यू में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है, पर्यटकों के आगमन ने इस साल पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही इस वर्ष विदेशी पर्यटक भी वाल्मीकि नगर की वादियों को देखने के लिए पहुंचे हैं। विदेशी पर्यटकों में चाइना, जर्मनी और जापान समेत कई देशों के पर्यटक वाल्मीकि नगर का विजिट कर चुके हैं।null
अब ऐसा लग रहा है कि ‘बिहार का कश्मीर’ कहे जाने वाले वाल्मीकी टाइगर टाइगर रिजर्व विदेशी पर्यटकों को भी भाने लगा है। नए साल के अवसर पर शुरू पर्यटकों की भारी संख्या अब भी जारी है, लिहाजा वन विभाग प्रशासन को उम्मीद है की इस साल रेवेन्यू में बंपर इजाफा होगा।

25% रिव्यू का इजाफा
इंडो नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकी टाइगर रिजर्व को नए वर्ष 2023 के शुरुआत में ही आमदनी को लेकर बड़ी खुशखबरी हाथ लगी है। जिससे पूरा वन विभाग प्रशासन इस बात को लेकर खुश है की इस वर्ष नया साल का आगाज 25 फीसदी ज्यादा रेवेन्यू के आंकलन के साथ हुआ है। वाल्मीकीनगर रेंज ऑफिस के रेंजर अवधेश कुमार का कहना है की पिछले कई वर्षों के वनिस्पत इस साल नए वर्ष में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला है जिससे वीटीआर के रेवेन्यू में 25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बता दें कि जल, जंगल और पहाड़ समेत धार्मिक स्थलों को अपने आप में समेटे वाल्मीकीनगर में इस नए साल पर फ्रांस, जर्मनी, न्यूजीलैंड जैसे जगहों से भी पर्यटक भ्रमण करने आए रहे हैं और यहां की खूबसूरती से आकर्षित हो दुबारा आकर घूमने की ख्वाहिश लिए जा रहे हैं। देशी विदेशी पर्यटकों को वीटीआर का जंगल सफारी सबसे ज्यादा लुभा रहा है। ऐसे में कभी कभार तो पर्यटकों की इतनी भीड़ हो जा रही है की जंगल सफारी की गाडियां हीं कम पड़ जा रही और सैलानियों को घण्टों इंतजार करना पड़ रहा है।

महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि पर पहुंच कर सैलानी इसके मनमोहक खूबसूरती पर फिदा तो हो ही रहे हैं। यहां के प्राचीन धार्मिक स्थलों नर देवी, जटाशंकर स्थान, कौलेश्वर स्थान समेत त्रिवेणी संगम से सटे माता सीता की शरण स्थली यानी वाल्मीकी आश्रम भी उनके घूमने के पसंदीदा जगहों में शुमार है।
पिछले कई वर्षों का टूटा रिकॉर्ड
इस वर्ष वीटीआर में सुविधाओं की बढ़ोतरी के बाद सैलानियों के संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी और राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में भी पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएंगे जिसका शुभ संकेत नए वर्ष के आरंभ में ही 25 फीसदी रेवेन्यू बढ़ोतरी के साथ दिखा है। इधर आने वाले पर्यटकों ने पानी और शौचालय का मांग रखा है। पर्यटकों का मानना है कि आए दिन वाल्मीकि नगर के सुविधाओं में इजाफा हो रहा है लेकिन सबसे जरूरी शौचालय और पानी की व्यवस्था है। जिसकी व्यवस्था तत्काल होनी चाहिए।




Leave a Reply