कोरोना से जारी जंग में बॉलिवुड की महान सिंगर लता मंगेशकर भी सामने आ गई हैं। बता दें कि उन्होंने महामा’री की इस घड़ी में मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का दान दिया है। सुर साम्राज्ञी और स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने मराठी भाषा में ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है और कहा है, ‘इस कठिन वक्त में हमारी सरकार की मदद करना हमारा कर्तव्य है। मैं अपनी तरफ से मुख्यमंत्री सहायता कोष में 25 लाख रुपये दे रही हूं।

आप सभी से मेरी विनम्र विनती है कि कोरोना से लड़ाई के खिलाफ हमें हरसंभव सरकार की मदद करनी चाहिए।’ बता दें कि इस बीमारी को लेकर महामारी की इस घड़ी में अब तक कई ब़लिवुड, हॉलिवुड और साउथ सिनेमा के दिग्गज मदद का हाथ बढ़ा चुके हैं। इस लिस्ट में लेटेस्ट नाम प्रियंका चोपड़ा का भी जुड़ गया है, जिन्होंने निक के साथ मिलकर पीएम केयर्स फंड के अलावा कई और संस्थाओं को दान किया, जो ऐसे जरूरतमंद के लिए काम करती है। पिछले दिनों अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये मदद राशि देने का ऐलान किया। इनके अलावा वरुण धवन ने 55 लाख रुपए, शिल्पा शेट्टी ने 21 लाख रुपए, बादशाह 25 लाख, डिजाइनर सब्यसाची 1.5 करोड़ रुपए के दान की घोषणा कर चुके हैं।







Leave a Reply