Breaking NewsInternational

‘नही सुधरेगा चीन’ कोरोना की महामा’री से नहीं सुधरा चीन, बाजार में फिर बिकने लगे चमगादड़ और पैंगोलिन, देखें…

भले ही दुनिया कोरोना महामा’री से जू’झ रही हो, चीन में चमगादड़ और पैंगोलिन की बिक्री फिर धड़ल्ले से शुरू हो गई है। चीन के इस कदम को वैज्ञानिक खत’रनाक मान रहे हैं क्योंकि कोविड-19 महामारी चमगादड़ों से मनुष्यों में आई है। विभिन्न रिपोर्टो से पता चलता है कि चीन के हुबेई प्रांत के एक व्यक्ति में सबसे पहले इस वायरस का संक्रमण देखा गया था।

वाशिंगटन एक्जामिनर ने ‘ए मेल ऑन संडे’ के संवाददाता के हवाले से लिखा है, ‘बाजार ठीक उसी तरह से काम कर रहे हैं जैसे वह महामारी फैलने से पहले कर रहे थे। लेकिन अब सिक्योरिटी गार्ड इन बाजारों पर 24 घंटे नजर रख रहे हैं। उनका सारा ध्यान इस बात पर है कि कोई भी खून से लथपथ फर्श, कुत्तों और खरगोश को कत्ल करने की तस्वीरें नहीं ले सके।’ चीन के वुहान स्थित सी-फूड मार्केट को कोरोना का केंद्र माना जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी गत 12 जनवरी को कहा था, ‘इस बात के संकेत हैं कि महामा’री वुहान के सी-फूड मार्केट से जुड़ी है।’चीन स्थित संवाददाता के हवाले से वाशिंगटन एक्जामिनर ने लिखा, ‘यहां हर कोई मानता है कि महामारी का प्रकोप खत्म हो गया और अब चिंता की कोई बात नहीं है। यह एक विदेशी समस्या थी।’ कई वैज्ञानिक, चिकित्सा विशेषज्ञ और पशु अधिकार कार्यकर्ता चीन के सी-फूड बाजार पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि एशियाई देश अपनी गल’तियों से सबक नहीं लेना चाहता।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.