Breaking News

2 बच्चों की मां को फेसबुक से हुआ प्यार…मिला धोखा:समस्तीपुर से हरियाणा ले गया, पत्नी की तरह रखा; अब पहचानने से इनकार

पूर्णिया की 28 साल की महिला की समस्तीपुर के 30 साल के युवक से फेसबुक पर पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल करने लगे। महिला के 8 और 6 साल के 2 बच्चे भी हैं। इसके बाद युवक महिला को अपने साथ हरियाणा ले गया। वहां उसे 2 महीने पत्नी की तरह रखा। कुछ दिन बाद वो उसे दिल्ली स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। ‌

युवक समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर का रहने वाला हैं। अब प्रेमिका किसी तरह विभूतिपुर थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रही है।

पीड़िता ने बताया गया कि वह पूर्णिया जिला की रहने वाली है। उसके दो बच्चे भी हैं। 2 साल पहले समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा वार्ड 4 के अजय पासवान से फेसबुक पर दोस्ती हुई। फेसबुक और वॉट्सऐप के जरिए दोनों की बातचीत होने लगी।

महिला के 8 और 6 साल के 2 बच्चे भी हैं।

महिला के 8 और 6 साल के 2 बच्चे भी हैं।

इस दौरान दोनों वीडियो कॉल के जरिए बातचीत भी करने लगे। फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों करीब ढाई माह पहले सहरसा में मिले। जहां अजय ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध स्थापित किया।

युवती से शादी कर लेने की बात कह कर उसका प्रेमी उसे लेकर हरियाणा के करनाल चला गया। जहां दोनों पिछले 2 महीने से पति-पत्नी बनकर रह रहे थे।

बॉयफ्रेंड बोला- चलो गांव में ही रहेंगे

प्रेमिका ने बताया कि अजय ने उसे कहा कि अब चलो गांव में ही रहेंगे। इस बात पर दोनों ट्रेन पकड़ने के लिए दिल्ली स्टेशन पर पहुंचे।

3 दिन पूर्व दिल्ली स्टेशन पर अजय पानी लाने के लिए गया तो वापस नहीं आया। वह काफी खोजबीन की। लेकिन अजय का पता नहीं चला। बाद भी वह अजय के बताएं एड्रेस पर पूछते-पूछते किसी तरह विभूतिपुर पहुंची है।

विभूतिपुर थाने में पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।

विभूतिपुर थाने में पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।

मायके वालों ने रखने से किया इनकार

युवती का कहना है कि अजय के साथ उसके करनाल जाने की कहानी उसके ससुराल के अलावा उसके मायके के लोग भी जान गए हैं। जिस कारण जब वह वापस अपने मायके पहुंची तो उसकी मम्मी ने भी उसे रखने से इनकार कर दिया। जिसके बाद वह थाना पर पहुंची।

वह अपने दो बच्चों को छोड़कर अजय के साथ करनाल चली गई थी। दोनों बच्चा उसके ससुराल में है। थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि युवती के बयान पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.