Breaking News

मुजफ्फरपुर मे सर्द हवा ने बढ़ाई कनकनी:6.6 KMH प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ, कोहरे से राहगीर परेशान

मुजफ्फरपुर जिले मे ठंड थमने का नाम नही ले रहा है। शीतलहर लगातार जारी है। हालांकि, कंपकपाती ठंड से रविवार की दोपहर में धूप निकलने पर राहत मिली। दोपहर में जैसे ही धूप निकला, लाेग छतों, घरों के बाहर, पार्कों व खुली जगह में बैठकर धूप का आनंद लिया। सदर अस्पताल में भी धूप निकलने पर भर्ती मरीज वार्ड से बाहर निकल गए और बाहर में धूप सेंका।

लाेगाें ने कहा कि धूप निकलने से काफी राहत मिली है। सिटी पार्क में परिवार के साथ लाेग पहुंचे। हालांकि दिन में धूप निकलने से थाेड़ी सी राहत ताे मिली, लेकिन रात में कनकनी कायम रही।

लेकिन शाम होते ही कड़ाके की ठंड सताने लगी। दिन में भी सर्द हवा चलने से कंपकपी बनी रही। सोमवार से दोपहर में धूप निकलने की संभावना जताई गई है। इससे दिन के तापमान में वृद्धि हाेगी। लाेगाें काे दिन में राहत मिलेगी। लेकिन रात में ठंड कायम रहेगा।

राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा के माैसम विज्ञानी ए. सतार के अनुसार, रविवार काे अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवा 6.6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने के कारण कंपकपी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर का प्रकोप कम होने के बाद ही लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। ठंड से मुख्य मार्गों पर भी आवाजाही कम रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.