Breaking News

मोतिहारी में अ’पराधियों ने सीएसपी में की लू’ट:बाइक पर सवार होकर आए थे 2 बदमाश, 2.30 लाख लेकर फरार

मोतिहारी में चोर लुटेरों की बाढ़ आ गई है। मोतिहारी पुलिस अभी ढाका में ज्योलरी दुकान में हुए चोरी की घटना को अभी ठीक से तहकीकात कर भी नहीं पाई थी कि अरेराज ओपी क्षेत्र में दिन दहाड़े एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने फिनो बैंक के सीएसपी में घुस कर हथियार के दम पर दो लाख 30 हजार रुपए की लूट की घटना की अंजाम दिया। मोतिहारी पुलिस को एक बार फिर खुली चुनौती दे डाली हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की तहकीकात कर रही हैं।

क्या है पूरा घटना

अरेराज ओपी क्षेत्र के महाबली चौक के पास फिनो पेमेंट बैंक का सीएसपी का संचालन होता है। आम दिनो की तरह शुक्रवार को भी सीएसपी खुला था और उसके संचालक ग्राहकों पेमेंट दे रहा था, इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक आया ग्राहक बन सीएसपी में घुसा इस दौरान घुसते ही कमर से पिस्टल निकाल तान दिया।

यह देख वहा मौजूद ग्राहक डर गया, गला में रखा दो लाख 30 हजार रुपया लूट कर फरार हो गया, भागते वक्त लोगो ने पूछा किया तो आगे जा कर गिर गया, जब तक लोग पहुंचते तब तक दोनो हथियार लहराता हुआ फरार हो गया, उसके बाद घटना की सूचना अरेराज ओपी पुलिस को दिया।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अरेराज ओपी प्रभारी और गोविंदगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर घटना की तहकिता कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.