Breaking News

शेखपुरा में दहेज हत्या मामले में फरार सास गिरफ्तार:शादी के महज 3 माह बाद नवविवाहिता की गला दबाकर की गई थी

शेखपुरा में गुप्त सूचना के आधार पर शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने प्रेमचंद बीघा गांव में छापेमारी कर एक 21 वर्षीय नवविवाहिता नीतू कुमारी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी और मृतका की सास कुणेश्वरी देवी को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार महिला गांव के सूरो बिंद की पत्नी बताई गई है।

छापेमारी का नेतृत्व शेखोपुर सराय थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने की। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि कोरमा थाना क्षेत्र के गगौर गांव निवासी बुना बिंद की पुत्री नीतू कुमारी की शादी वर्ष 2022 के अप्रैल माह में प्रेमचंद बीघा गांव निवासी सुरो बिंद के पुत्र मनोज कुमार के साथ काफी धूमधाम के साथ हिंदू रिति रिवाज के तहत हुई थी।

शादी के बाद पति सहित ससुराल वालों ने दहेज की खातिर विवाहिता नीतू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज के रूप में मुंह मांगी मोटी रकम न मिलने पर दहेज लोभियों ने नव विवाहिता नीतू की हत्या शादी के बीते महज तीन माह बाद 6 जुलाई 2022 के दिन उसका गला दबाकर कर दी। घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस मृतका की लाश को जब्त कर ली थी और घटना के संबंध में मृतका के पिता द्वारा हत्या की एक प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई थी।श्

एफआईआर में पति , सास , ससुर , भैसुर और बड़ी गोतनी को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस दहेज हत्या के मामले के अन्य नामजद अभियुक्त अभी फरार है।जिनकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।जबकि गिरफ्तार आरोपी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखोपुर सराय में मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.