Breaking News

सुपौल में निर्मली पुलिस पर बर्ब’रता का आ’रोप:दो लोगों को पी’टा, ज’ख्मी ने जिला प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

सुपौल जिले के निर्मली थाना इलाके में पुलिस की गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है।जँहा एक युवक ने थाना के गश्त कर रही महिला पुलिस अधिकारी का बिना नबर वाली गाड़ी और उस पर सवार पुलिस अधिकारी को बिना सीट बेल्ट लगाए जाने का वीडियो बना लिया था। जिस बातो को लेकर निर्मली थाने की पुलिस ने ना केवल उस युवक को पकड़ कर FIR दर्ज कर पकड़ा बल्कि उसके माँ बाप और मामा को घसीट कर घर से ला कर बर्बरता पूर्वक पिटाई कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। हालांकि अब पुलिस की पिटाई से जख़्मी पिता कोर्ट की ज़मानत से बाहर आने के बाद जिला प्रशासन से उचित न्याय की गुहार लगायी है। वही प्रभारी जिलाधिकारी ने जाँच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद जेल ले जाते समय रास्ते में पुलिस गाड़ी से उतार कर विधिज्ञ संघ निर्मली के पूर्व अध्यक्ष सह अधिवक्ता रोशन कुमार गुप्ता व उनके साले की बेरहमीपूर्वक लाठी से पिटाई की गई। उक्त मामले का खुलासा तब हुआ जब जेल से रिहा होने के बाद जख्मी अधिवक्ता व उनके साले शिवेंद्र कुमार के शरीर पर जगह-जगह गहरे जख्म का निशान देखा गया।

अधिवक्ता ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि निर्मली शहर के हटिया चौक के पास बीते शनिवार की देर शाम उनके पुत्र सड़क किनारे बाइक पार्क कर दवा और जरूरी सामान खरीद रहा था। इसी बीच बिना नंबर प्लेट वाली पुलिस की गाड़ी गुजर रही थी, इसी बीच सड़क किनारे पार्क बाइक को उठाकर पुलिस थाने ले जा रही थी, उसके पुत्र ने ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन संबंधित दस्तावेज और हेलमेट भी दिखाया।बावजूद पुलिस बाइक जब्त कर थाना ले जा रही थी,इसी बात को लेकर अधिवक्ता के पुत्र युवक बिभूति भारती ने निर्मली थाना की गश्त वाली पुलिस गाड़ी जो बिना नंबर प्लेट की गाड़ी थी और सवार पुलिस कर्मियों के बगैर सीट बेल्ट लगाए पुलिस अधिकारी व कर्मियों पर सवाल उठाते हुए वीडियो बनाने लगा।

इसी बात को लेकर पुलिस अधिकारी भड़क गए और सबसे पहले बिभूति के आई फोन को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव में पहुंची उसकी मां के साथ भी पुलिस ने धक्कामुक्की और मारपीट की और बाइक को बेवजह जब्त कर लिया गया। इसके बाद जब सूचना पर वहां अधिवक्ता पहुंचे तो पुलिस ने उनके साथ भी बर्बरता की।

इस घटना को लेकर पीड़ित जख़्मी अधिवक्ता रोशन कुमार ने सुपौल जिला प्रशासन को आवेदन देकर उचित न्याय का गुहार लगाया है। वही सुपौल के प्रभारी डीएम मुकेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सुपौल एसपी से बात करके इस मामले की जांच कराई जाएगी।

इधर इस मामले में सुपौल पुलिस अधीक्षक डी अमरकेश से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया की बीते 31 दिसम्बर को निर्मली थाना इलाके के हटिया चौक के समीप एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ गश्त के दौरान स्थानीय एक युवक और उसके परिवार वालो द्वारा महिला पुलिस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था जिस मामले में पुलिस महिला पुलिस अधिकारी अंगिशा कुमारी के आवेदन पर मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।निर्मली पुलिस पर मारपीट करने के मामले में कहा मामले की जाँच की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.