Breaking News

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर:UG और PG के लिए रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में स्नातक (सत्र 2022-25) तथा स्नातकोत्तर (2022-24) के रेगुलर एवं वोकेशनल बीलिस, एमबीए एवं एमसीए तथा वैसे छात्र जिनका अभी तक पंजीयन नहीं हो पाया है, उन्हें पंजीयन कराने का अंतिम मौका दिया गया है। पंजीयन से वंचित छात्र यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर जाकर 5 जनवरी और 6 जनवरी तक 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ ऑन लाइन पंजीयन करा सकेंगे। पीपीयू से स्नातक कर चुके छात्रों को पंजीयन नहीं कराना है।

छात्र अपना माइग्रेशन अपलोड करने के बाद पीजी में विलंब शुल्क के साथ 561 रूपए तथा यूजी में पंजीयन के लिए बिहार बोर्ड के छात्रों को 411 रुपए तथा अन्य बोर्ड के छात्रों को 561 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। पंजीयन फार्म सबमिट करने के बाद शुल्क जमा करने की रसीद की छायाप्रति एवं संबंधित कागजात कॉलेज में जमा करना होगा।

एलएलबी की परीक्षा 16 से

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में एलएलबी (तीन वर्षीय) कोर्स के सत्र (2021-2024) के फर्स्ट ईयर की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे के बीच होगी। परीक्षा 27 जनवरी तक होगी। परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.