Breaking News

सीतामढ़ी में युवक की ह’त्या:झाड़ी से बरामद हुआ श’व, पहचान और छानबीन में जुटी पुलिस

सीतामढ़ी में एक युवक की हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव को झाड़ियों में फेंक दिया। घटना शहर से सटे पुनौरा थाना के खैरवा स्थित एक निजी स्कूल के पास की है। जहां झाड़ी में एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव के गले पर कटे का निशान है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि, गला रेतकर हत्या की गई होगी।

युवक की पड़ी नजर

वहीं सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर झाड़ियों में पड़े शव पर गई, जिसके बाद युवक ने शोर मचाया। शोर-गुल सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुनौरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में थानेदार मो. इम्तेयाज खां ने बताया कि शव देखने से दो दिन पुराना लग रहा है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

आसपास के थानों में लगाया जा रहा है पता

उन्होंने बताया कि शव मिलने की जगह पर कोई अन्य निशान व खून भी नहीं मिला है, जिससे लग रहा है कि मृतक की कहीं और हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उदेश्य से शव को लाकर फेंका गया है। उन्होंने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम कराकर 72 घंटे तक पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि युवक की उम्र 25 से 28 वर्ष के करीब होगी। शव के पहचान के लिए आसपास के थाने से संपर्क किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.