कोरोना को देखते हुए पटना को होटलों को बनाने की तैयारी की जा रही है. इसको लेकर डीएम कुमार रवि जल्द होटल मालिकों से बात करने वाले हैं.
इसके साथ ही कई सरकारी भवनों और विभागों को भी क्वॉरेंटाइन सेंटर में तब्दील करने का फैसला जल्द ही लिया जा सकता है.

बताया जा रहा है कि पटना के होटलों को क्वॉरंटाइन सेंटर बनाने को लेकर जल्द ही डीएम कुमार रवि होटल मालिकों से बात करने वाले हैं. पटना में फिलहाल 3843 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है. इसमें करीब एक हजार वैसे लोग है जो विदेश यात्रा करने वाले लोगों के संपर्क में आए हैं.
जिलाधिकारी कुमार रवि कल होटल प्रबंधकों के साथ बैठक करेंगे और शाम तक इस संबंध में फैसला हो जायेगा. इसके अलावे सरकारी भवन के रूप में जिला अतिथि गृह, बामेती, बाल्मी ,यूथ क्लब, यूनिवर्सिटी हॉस्टल, रेलवे गेस्ट हाउस, बीएसएनएल गेस्ट हाउस आदि की पहचान की गयी है. इन तमाम जगहों पर भोजन व आवासन की सुविधा उपलब्ध रहेगी.







Leave a Reply