दरभंगा में बुलेट का रजिस्ट्रेशन नंबर और प्रेस लिख कर होंडा शाइन पर घुमने वाले एक युवक को लहेरियासराय थाना की पुलिस ने मंगलवार को पकड़ा है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पकड़ा गया युवक पत्रकार होने का धौंस भी लोगो को दे रहा था। गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसके खुलासे के बाद किसी सौरभ को पुलिस ढूंढ रही है। जो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस का कहना है की प्रेस,पुलिस और विभिन्न सरकारी विभाग का नाम लिख कर गाड़ी चलाने वाले की जांच की जाएगी।
क्या था मामला
प्रेस लिखे मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध युवक कोर्ट के आसपास घुम रहा थे। मोटरसाइकिल से घूमने वाला युवक खुद को पत्रकार कह रहा था और लोगो को धमका भी रहा था। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जाल बिछाया और कोर्ट गेट के पास पुलिस खड़ी हो गई। जैसे ही गाड़ी में एक युवक ने चाभी लगाया पुलिस ने उसे दबोच लिया, दूसरा युवक इस माजरे को समझ लिया और भाग गया। पकड़े गए युवक की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया मुहल्ले के भोला पासवान के पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने सत्यापन किया तो पता चला कि गाड़ी का नंबर बीआर 07A F / 8055 रॉयल इनफील्ड की गाड़ी बुल्लेट का रजिस्ट्रेशन नंबर है। जो गाड़ी बेनीपुर अनुमंडल के बसुआम गांव निवासी मोती खान के पुत्र शब्बीर खान के नाम से रजिस्टर्ड है। जबकि पकड़ी गई गाड़ी होंडा शाइन है। पकड़े गए युवक से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सौरभ नाम का एक युवक गाड़ी गेट के बाहर लगा कर न्यायालय कैंपस में गया था। जो प्रवीण को गाड़ी का चाभी दिया था। जैसे ही गाड़ी में प्रवीण ने चाभी लगाया कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सौरभ नाम का व्यक्ति कोर्ट कैंपस से बाहर आ रहा था लेकिन माजरा देख वह फरार हो गया।



Comment here