जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में धुत चार युवकों के द्वारा घर में घुसकर दो नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया। मामले में सोमवार की दोपहर बाद दोनों पीड़िता ने खैरा थाना में आवेदन देकर 4 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। दिए गए आवेदन के बाद हरकत में आई पुलिस के द्वारा घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।n
सभी आरोपी फरार
हालांकि घटना के बाद सभी आरोपित फरार हैं। बताया जाता है कि खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दोनों नाबालिग अकेले घर में थी। इस दौरान मांगो बंदर निवासी चंदन मांझी, लूटन मांझी, पूसन मांझी और जलधारी मांझी शराब के नशे में धुत होकर घर में घुस गया। फिर दोनों नाबालिग बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इस दौरान बच्ची के द्वारा हल्ला करने पर पड़ोसी आए। उसके बाद सभी आरोपी युवक घर में रखा नगद 2500 रुपए और अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
वहीं पुलिस के द्वारा आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए खैरा थाना अध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। सत्यता पाए जाने पर सभी आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद मांगोबंदर महादलित टोले के लोगों में दहशत व्याप्त है। थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने सभी लोगों को आश्वासन दिया कि कोई व्यक्ति यदि उन लोगो को धमकाने की कोशिश करता तो वह तो फोरन उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर कॉल करें ताकि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।



Comment here