Breaking News

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

बिहार के प्रशासनिक गलियारे से बड़ी खबर आ रही है. जहां बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इनमें डीजी रैंक के कई अधिकारी भी शामिल हैं. वहीं कई जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं. राज्य के कुल 45 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर कर दिया गया है. जिन IPS अधिकारियों का प्रमोशन हुआ था, उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है. वहीं DIG में प्रमोशन होने के बाद भी अगले आदेश तक IPS मानवजीत सिंह ढिल्लो पटना के SSP के पद पर बने रहेंगे. गृह विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. विकास कुमार को छपरा रेज का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है जबकि दलजीत सिंह अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उपमहानिरीक्षक बने हैं.

आलोक राज को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया है. पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहीं प्रीता वर्मा को महानिदेशक प्रशिक्षण के पद पर पोस्टिंग मिली है. निगरानी ब्यूरो के एडीजी सुनील कुमार झा को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं बनाया गया है. वहीं सुधांशु कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात, मद्ध निषेध आईजी अमृतराज को अपर पुलिस महानिदेशक मद्ध निषेध, आईजी गया एमआर नायक को अपर पुलिस महानिदेशक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, के.एस अनुपम को विशेष सचिव गृह विभाग, डीआईजी शाहाबाद क्षत्रनिल सिंह को मगध का आईजी बनाया गया है.

सारण डीआईजी पी कन्नन को आईजी सीआईडी, डीआईजी राजेश त्रिपाठी को आईजी रेल, डीआईजी नवल किशोर सिंह को आईजी आधुनिकीकरण, डीआईजी राजीव रंजन को आईजी नागरिक सुरक्षा, डीआईजी दलजीत सिंह को डीआईजी अपराध अनुसंधान विभाग, बेगूसराय के डीआईजी सत्यवीर सिंह को डीआईजी आतंकवाद निरोधक दस्ता, डीआईजी विकास कुमार को सारण का डीआईजी बनाया गया है. समादेष्टा नवीन कुमार झा को शाहाबाद का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है.

भागलपुर के एसएसपी बाबूराम को डीआईजी बेगूसराय, मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंतकांत को डीआईजी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस केंद्रीय प्रमंडल पटना, गया की एसएसपी हरप्रीत कौर को डीआईजी विशेष शाखा,पटना, मोहम्मद अब्दुल्ला पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग को डीआईजी पुलिस अकादमी राजगीर, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के समादेष्टा विनोद कुमार-2 को पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन सेवाएं के पद पर पदस्थापित किया गया है.

बिहार में 45 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

अरवल एसपी हिमांशु शंकर त्रिवेदी को वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया है
प्रमोद कुमार मंडल, रेल एसपी को बीएमपी-5समादेष्टा
आशीष भारती को गया का एसएसपी बनाया गया है
कैमूर एसपी राकेश कुमार को मुजफ्फरपुर एसएसपी
सपना जी मेश्राम को औरंगाबाद का एसपी बनाया गया है
गोपालगंज एसपी आनंद कुमार को भागलपुर का एसएसपी
मोतिहारी के एसपी कुमार आशीष को मुजफ्फरपुर रेल एसपी
भोजपुर के एसपी संजय सिंह को आतंकवाद निरोधक दस्ता का एसपी
बक्सर के एसपी नीरज कुमार सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक निरीक्षण पटना के पद पर पोस्टिंग

नवादा एसपी गौरव मंगला को सारण का एसपी
सारण एसपी संतोष कुमार को एसटीएफ का एसपी
औरंगाबाद के एसपी कांतेश मिश्रा को पूर्वी चंपारण का एसपी
मद्य निषेध एसपी विनय तिवारी को समस्तीपुर का एसपी
समस्तीपुर एसपी हृदयकांत को BSAP-2 डिहरी का समादेष्टा
भागलपुर के सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात को गोपालगंज का एसपी
विनीत कुमार को रोहतास का एसपी
सिटी एसपी पटना अंबरीष राहुल को नवादा का एसपी
नगर पुलिस अधीक्षक पटना प्रमोद कुमार यादव को भोजपुर एसपी
एएसपी निगरानी मोहम्मद कासिम को अरवल का एसपी
अपर पुलिस अधीक्षक गया मनीष कुमार को पुलिस अधीक्षक बक्सर
अपर पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई अमृत शेखर ठाकुर रेल एसपी पटना बने
अपर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा पुलिस अधीक्षक कैमूर बनाए गए

एडीजी-डीजी रैंक के अधिकारियों की लिस्ट

आलोक राज को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का महानिदेशक
पदस्थापन की प्रतीक्षा में प्रीता वर्मा को महानिदेशक प्रशिक्षण
निगरानी ब्यूरो के एडीजी सुनील कुमार झा को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं बनाया गया
सुधांशु कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात
मद्ध निषेध आईजी अमृतराज को अपर पुलिस महानिदेशक मद्ध निषेध
आईजी गया एमआर नायक को अपर पुलिस महानिदेशक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस
के.एस अनुपम को विशेष सचिव गृह विभाग
डीआईजी शाहाबाद क्षत्रनिल सिंह को मगध का आईजी बनाया गया

सारण डीआईजी पी कन्नन को आईजी सीआईडी
डीआईजी राजेश त्रिपाठी को आईजी रेल पटना
डीआईजी नवल किशोर सिंह को आईजी आधुनिकीकरण
डीआईजी राजीव रंजन को आईजी नागरिक सुरक्षा
डीआईजी दलजीत सिंह को डीआईजी अपराध अनुसंधान विभाग
बेगूसराय के डीआईजी सत्यवीर सिंह को डीआईजी आतंकवाद निरोधक दस्ता
डीआईजी विकास कुमार को सारण का डीआईजी बनाया गया है
समादेष्टा नवीन चंद्र झा को पुलिस उपमहानिरीक्षक शाहाबाद
भागलपुर के एसएसपी बाबूराम को डीआईजी बेगूसराय
मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंतकांत को डीआईजी BSAP केंद्रीय प्रमंडल पटना
गया की एसएसपी हरप्रीत कौर को डीआईजी विशेष शाखा
मोहम्मद अब्दुल्ला पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग को डीआईजी पुलिस अकादमी राजगीर
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के समादेष्टा विनोद कुमार-2 को पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन सेवाएं के पद पर पदस्थापित किया गया है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.