Breaking News

BPSC 67वीं मेंस परीक्षा का आज दूसरा दिन:अभ्यर्थियों ने कहा- परीक्षा की तैयारी के लिए नहीं दिया गया ज्यादा समय

BPSC 67वीं मेंस परीक्षा का आज दूसरा दिन हैं। आज सामान्य हिन्दी की परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए अभ्यार्थी तय समय से पहले ही एक्जाम सेंटर पहुंच चुके हैं। आज की परीक्षा एकल पाली में होगी जिसके लिए प्रवेश 10 बजे सुबह से प्रारंभ हो चुकी है और 11 बजे तक ही एंट्री मिलेगी। यह परीक्षा 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी

आज के परीक्षा के लिए अभ्यर्थी है बेफिक्र

आज सामान्य हिंदी की परीक्षा है, जिसके लिए अभ्यर्थी बेफिक्र हैं। उनका कहना है कि यह एक क्वालीफाइंग सब्जेक्ट है जिसमें पास होना उतना मुश्किल नहीं है। संज्ञा, सर्वनाम, समास, कारक, मुहावरों से प्रश्न पूछे जाते हैं, वहीं निबंध भी लिखने को आता है। 100 नंबर का यह एग्जाम होता है, जिसमें कम से कम 30 नंबर लाना होता है।

एग्जाम सेंटर को लोकेशन पर देने की कही गई बात

अभ्यर्थियों का कहना है कि जो बीपीएससी का एग्जाम सेंटर है उसे लोकेशन पर दी जाए क्योंकि लोकेशन एकदम अंदर दिए जाने पर बच्चों को दिक्कत होती है। जो बच्चे गांव से आते हैं उन्हें पता नहीं होता है की शहर में सेंटर कहां है। वह सेंटर ढूंढने के लिए भटकते रहते हैं और इस कारण उन्हें तय समय पर एग्जाम सेंटर पहुंचने में देरी भी हो जाती है।

बीपीएससी मेंस परीक्षा की तैयारी के लिए नहीं दिया गया ज्यादा समय

बीपीएससी की परीक्षा के मैनेजमेंट को लेकर अभ्यर्थियों ने अपनी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि मेंस एग्जाम के लिए बस 1 महीने का समय दिया गया जो कि बहुत कम है। इतने कम समय में तैयारी कर पाना बहुत ही मुश्किल भरा रहा। यूपीएससी भी कम से कम ढाई महीने का समय देती है।

BPSC 67वीं मेंस की आखिरी परीक्षा जनवरी में

BPSC 67वीं मेंस की आखिरी परीक्षा 7 जनवरी को होगी। वहीं एक परीक्षा कल हो चुकी है। कल आयोजित की गई परीक्षा दो पालियों में हुई। पहले पाली में परीक्षा 9:30 बजे से 12:30 तक आयोजित की गई, वहीं दूसरे पाली में परीक्षा का आयोजन 2 बजे से 5 बजे तक किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.