हाजीपुर में एक ऐसा मुर्गे का नस्ल आया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मुर्गे की खासियत है कि यह अन्य मुर्गे की तरह कीड़ा मकोड़ा नहीं खाता यह शाकाहारी मुर्गा है। टर्की देश से आया यह मुर्गा 10 हजार रुपए जोड़ा बिक रहा है। लगभग डेढ़ फीट हाइट वाले 1 मुर्गे में 5KG के करीब मीट निकलता है। अलग-अलग रंग बदलने वाले और अलग तरीके की आवाज निकालने वाला यह मुर्गा पहली बार बिहार के हाजीपुर आया है। या मुर्गा नए साल के अवसर पर खासतौर से मनाया गया है। नव वर्ष 2023 में इस मुर्गे की खासी डिमांड हो रही है।
हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक स्थित चिकन शॉप चलाने वाले उजैर अहमद ने बताया कि नेट पर इस मुर्गी को देखा था। इसके बाद कांटेक्ट कर पहली बार मंगवाया है। इससे उनको अच्छी आमदनी भी हो रही है। अब तक 15 जोड़ा मुर्गा नए साल पर बुक हो चुका है। उजैर अहमद कि शहर में पुरानी दुकान है। इसमें चिकन मटन के साथ देहाती मुर्गी, बटेर, तीतर, कबूतर व कड़कनाथ आदि पहले से बेचे जाते थे।
लेकिन अब इनके दुकान के शान बन गया है टर्की से आया यह खास टर्की मुर्गा। सबसे बड़ी बात है कि यह मुर्गा देखने में भी बेहद आकर्षक और प्यारा है। दुकानदार ने भी इस को खुले में छोड़ा हुआ है। जोड़े में यह मुर्गा घूमता रहता है जिसे देखने लोग आते हैं। शहर में यह मुर्गा कौतूहल का विषय बना हुआ है। इस विषय में दुकानदार उजैर अहमत ने बताया कि यह जो मेरे दुकान की मुर्गा है। यह टर्की मुर्गा है और इसको हम हाजीपुर में सबसे पहले लाए हैं। हाजीपुर पटना कहीं भी है देखने के लिए भी नहीं मिलेगा। अपने दुकान में बहुत कोशिश के बाद तकरीबन एक साल के कोशिश के बाद अपनी दुकान में मंगवाए हैं। नए साल के मौके पर अभी आया है।



Leave a Reply