छपरा के प्रसिद्ध मारुति मानस हनुमान मंदिर में लड़कियों ने अश्लील भोजपुरी गाने पर रील्स बनाई। छलकत हमरो जवनिया ऐ राजा…गाने पर लड़कियों के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मंदिर के गेट के सामने लड़कियां भोजपुरी गाने पर ठुमके लगा रही हैं
लड़कियों के खिलाफ मंदिर प्रबंधन कानूनी कार्रवाई के मूड में है। इसको लेकर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य ने रील बनाने वाले युवाओं को चेतावनी दी है।
छपरा शहर के बीचो-बीच चिल्ड्रन पार्क के पास मशहूर मारुति मानस मंदिर है। इसमें शहर के तमाम लोग पूजा पाठ करने के लिए जाते हैं। हनुमान जी के बड़े और प्रसिद्ध मंदिर होने से यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर के लिए छपरा के कुछ युवा मानस मंदिर परिसर में अश्लील भोजपुरी गानों पर रील्स बनाते हैं।
लड़की का वीडियो वायरल होने पर प्रबंधन समिति में नाराजगी
छपरा शहर की एक युवती का रील्स वायरल हो रहा है। वह भोजपुरी गाने पर मंदिर की सीढ़ी पर डांस करती दिखी। रील्स बनाने वाली लड़की की पहचान छपरा नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज निवासी रिया कश्यप और उसके बहन प्रिया कश्यप के रूप में हुई है।
इनके द्वारा लगातार कुछ महीनों से रील बनाकर इंस्टाग्राम सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा था। रिया के इंस्टाग्राम पर 2 लाख 47 हजार फॉलोवर है, जबकि उसकी बहन प्रिया के 15 हजार फॉलोवर है।
अश्लील भोजपुरी गाने पर रील वायरल होने के बाद श्रद्धालु और मानस मारुति मंदिर प्रबंधन समिति के लोगों में नाराजगी देखी गई।
मंदिर समिति ने दी चेतावनी, नहीं मानने पर करेंगे कानूनी कार्रवाई
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मानस मारुति मंदिर के प्रबंधन समिति के सदस्य चंदन वर्मा बताया कि छपरा शहर के कुछ युवाओं द्वारा मंदिर परिसर में अश्लील भोजपुरी गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा था।
इसकी जानकारी श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर प्रबंधन को दी गई। उन युवाओं के प्रति मंदिर प्रबंधन कानूनी करवाई करने के मूड में है। अभी चेतावनी देते हुए उन्हें सूचित कर दिया गया है। आगे दिनों से इस तरह के घटना घटित होने पर प्रबंधन द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






Leave a Reply