स्मार्ट सिटी के तहत जंक्शन इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट से शहर में आधा दर्जन स्थानों पर काम चल रहा है। इस कड़ी में रविवार काे कलमबाग चाैक पर डिवाइडर बनाने के लिए सड़क खाेदी गई। यहां क्राॅसिंग, ब्रेकर और स्ट्रीट लाइट का भी इंतजाम हाेना है। उधर, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आधा दर्जन स्थानों पर बस स्टॉप बनाने का काम भी काम शुरू हाे चुका है। जून 2023 तक स्मार्ट सिटी के सभी प्रोजेक्ट का काम पूरा कर लेना है। सिकंदरपुर मन का सौंदर्यीकरण मिट्टी नहीं मिलने की वजह से अटका हुआ है। साेमवार काे आधा दर्जन नदी घाटों पर खनन की बंदोबस्ती हाेनी है।
बस स्टैंड में यात्रियों के बैठने, पीने के पानी व फोन चार्जिंग की भी होगी सुविधा
घाटों की बंदोबस्ती से मिट्टी का संकट दूर हाे जाएगा। ज्ञात हाे कि शहर में सिटी बस परिचालन नहीं हाेता है। फिर भी 25 स्थानों पर बस स्टॉप बनाने के लिए टेंडर निकाल एजेंसी के साथ एग्रीमेंट कर लिया गया। अब उच्चस्तरीय समीक्षा के बाद एजेंसी ने शहर के आधा दर्जन स्थानों पर बस स्टॉप बनाने का काम शुरू किया। बैरिया बस स्टैंड, बैरिया गोलंबर ऑटाे पड़ाव, डीएम आवास, कंबाइंड बिल्डिंग और कंपनीबाग में कुल छह बस स्टॉप बनाने के बाद प्रोजेक्ट बंद कर दिया जाएगा। बैरिया में बस स्टॉप का काम अंतिम चरण में है। यहां यात्रियों के बैठने, पीने के पानी और मोबाइल चार्जिंग की भी व्यवस्था रहेगी।






Leave a Reply