मोतिहारी में रविवार की रात फ्लिपकार्ट कंपनी के ऑफिस से अपराधियों ने 5.67 लाख रुपए लूट लिए। घटना नगर थाना क्षेत्र के देवरहा बाबा चौक के पास की है। रात करीब 7:40 में बाइक सावर अपराधी फ्लिपकार्ट ऑफिस पहुंचे। हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद करीब 7:44 बजे रुपए लेकर फरार हो गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।
CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो बाइक पर सवार होकर पांच अपराधी फ्लिपकार्ट ऑफिस में बड़े आराम से घुस गए। अंदर घुसने के साथ सभी कमर से पिस्टल निकलते हैं और वहां मौजूद सभी कर्मियों पर हथियार तान देते हैं। उनमें से एक लुटेरा सभी का मोबाइल लेकर वहां पड़े सामना के बीच में डाल देता हैं। इसके बाद दो लुटेरे फाइनेंस के मैनेजर मुकेश के केबिन में घुसता हैं..और उस पर पिस्टल तान देता हैं।
मुकेश ने बताया कि अपराधी पिस्टल तानकर जितना पैसा है सब देने के लिए कहता है। इसपर वह पहले आना कानी करते हैं, तो उसे गली देते हुए गोली मारने की धमकी देता है। मुकेश के लैपटॉप के बैग में गल्ला में रखा सारा पैसा काउंटर पर रखा खुदरा पैसा, मुकेश के पर्स का पैसा निकला कर आराम से सभी अपराधी निकल जाते हैं। कैश लूटने के बाद सभी लुटेरे ऑफिस से बाहर निकल जाते हैं और इसके बाद गेट को बाहर से बंद कर देते हैं..फिर आराम से पांचों लुटेरे दो बाइक पर सवार होकर छतौनी की तरफ निकल जाते हैं। इस पूरी घटना को अपराधियों न महज 4 मिनट में अंजाम दिया।
CCTV फुटेज से पहचान में जुटी पुलिस
फ्लिप कार्ट ऑफिस में घुस कर लूट की घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसडीपीओ अरुण कुमार गुप्ता पहुंचे। उन्होंने पहले मैनेजर से घटना की जानकारी ली। फिर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, इस दौरान टेक्निकल सेल के प्रभारी मनीष कुमार को बुला वैज्ञानिक तरीके से अपराधियों की पहचान कर लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया।






Leave a Reply