Breaking News

नालंदा में अनुश्रवण समिति की बैठक:जिलाधिकारी ने की अध्यक्षता, 257 मामलों में 3.65 करोड़ रुपए का हुआ भुगतान

नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता और अनुश्रवण समिति की बैठक की गई। जिलाधिकारी के साथ बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्त्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में इस अधिनियम के तहत 257 मामलों में मुआवजे के रूप में लगभग 3.65 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है, तो वहीं 45 मामलों में मृतकों के निकटम आश्रितों को पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। अद्यतन नवंबर-2022 तक पेंशन का भुगतान किया गया है।n

38 अन्य मामले में भुगतान प्रक्रियाधीन

वर्तमान वित्तीय वर्ष में मुआवजा भुगतान हेतु स्वीकृत 38 अन्य मामले में भुगतान प्रक्रियाधीन है। मुआवजे की राशि का भुगतान सीधा लाभुकों के बैंक खाता में किया जाएगा। इस अधिनियम के तहत निर्धारित प्रावधान के आलोक में कमाऊ मृत व्यक्ति के निकटतम आश्रित को नियमानुसार सरकारी नौकरी दिया जाना है। ऐसे एक मामले में दो मृत व्यक्तियों के निकटतम आश्रितों को निर्धारित प्रावधान के अनुरूप सरकारी नौकरी देने हेतु कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने बैठक में उठाये गए अन्य बिंदुओं का अनुपालन निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत सुनिश्चित कराते हुए अनुपालन प्रतिवेदन समिति के सभी सदस्यों को ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। वहीं बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, विशेष लोक अभियोजक, अजय सम्राट सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.