मधुबनी शहर के शंकर चौक मुख्य सड़क को स्थानीय लोगों के द्वारा कई वर्षों से बाबू साहब चौक स्थित तालाब में भू-माफियाओं के द्वारा तालाब में मिट्टी भरा जा रहा है, जिसके कारण तालाब का पानी सड़क और वहां स्थित मकानों के अंदर प्रवेश करने लगा है। वहीं भू-माफियाओं और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ लोगों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है, जिसको लेकर स्थानीय लोग मधुबनी शंकर चौक मुख्य सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर प्रशासन और भू माफियाओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।
एसडीओ अश्वनी कुमार को दिया गया था आवेदन
स्थानीय लोगों का कहना है कि भू-माफियाओं के द्वारा मधुबनी में कई जगहों पर स्थित तालाब को माफियाओं के द्वारा अतिक्रमण कर उस तालाब को मिट्टी भरने का काम कर रहे हैं। शहर में तालाब अतिक्रमण को लेकर पानी का जलस्तर नीचे चले जाने से स्थानीय लोगों को गर्मियों के मौसम में पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही लोगों का कहना है कि भू-माफियाओं के खिलाफ तालाब में मिट्टी भरने को लेकर एसडीओ अश्वनी कुमार को आवेदन दिया गया था, जिसको लेकर एसडीओ अश्वनी कुमार ने बाबू साहेब चौक स्थित तालाब पर पहुंचकर मिट्टीकरण को रुकवा दिया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों को समझाया की तीन फीट जमीन छोड़कर फिर मिट्टीकरण किया जाए, लेकिन भू-माफियाओं के द्वारा सारी जमीन पर मिट्टीकरण कर लिया गया, जिसको लेकर भू-माफियाओ के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।



Leave a Reply