Breaking News

प्रारंभिक-माध्यमिक विद्यालयों में छुट्टियों की एकरुपता:पहली बार ऐसा पत्र जिससे छुट्टियों की असमनाता दूर

शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने वर्ग 1 से 8 के सरकारी स्कूलों के लिए वर्ष 2023 के अवकाश की लिस्ट जारी कर दी है। पहली बार बिहार सरकार ने राज्य स्तर पर छुट्टियों की घोषणा की है। इससे पहले हर जिला अपने-अपने स्तर पर छुट्टियां तय कर लेता था जिससे असमानता बनी रहती थी। किसी जिले में किसी खास दिवस को स्कूल खुला रहता था जबकि बगल के जिले में बंद रहता था। इसमें संघ का दबाव भी होता था। शिक्षा विभाग के नए पत्र से संघ की मनमानी भी खत्म हो जाएगी। हालांकि यह पत्र में यह भी कहा गया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी इसमें नियमानुसार परिवर्तन कर सकते हैं।

छुट्टियों की एकरुपता का प्रयास

प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने जारी पत्र में कहा है कि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों (यानी वर्ग 1 से 8 तक) में अलग-अलग अवकाश तालिका होने से विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक व प्रशासनिक कठिनाइयों उत्पन्न होती हैं। इसलिए प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों की अवकाश तालिका में एकरुपता बनी रहे इसके लिए सांकेतिक राजकीय- राजकीयकृत प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के लिए वर्ष 2023 की अवकाश तालिका निर्गत की जा रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अवकाश तालिका में परिवर्तन कर सकते हैं।

ठंड में राहतः 26 से 31 दिसंबर तक वर्ग 1- 8 तक के स्कूल बंद करने का अनुरोध

बिहार में ठंड के बढ़ने को लेकर भी शिक्षा विभाग ने पत्र जारी किया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने शुक्रवार को सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है और राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों को 26 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक बंद करने के संबंध में आदेश जारी किया है। दीपक कुमार ने अपने पत्र में कहा है कि राज्य में बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण जनप्रतिनिधियों, बच्चों के अभिभावकगण और प्राथमिक- माध्यमिक शिक्षकों संघों द्वारा विद्यालयों को बंद करने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। बता दें कि दीपक कुमार के पत्र के बाद जिलाधिकारियों की ओर से पत्र जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.