औरंगाबाद में गुरुवार की देर रात यात्रियों से भरी एक ऑटो में दूसरे ऑटो सामने से टक्कर मार दी, जिसके कारण यात्रियाें से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके कारण ऑटो पर सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। घटना दाउदनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ के तरारी समीप की है। जख्मियों में गया जिले के चाकन निवासी 26 वर्षीय शमशेर आलम, दाउदनगर शहर के पिराहीबाग निवासी 20 वर्षीय नाजो परवीण, तीन वर्षीय अशरफ आलम, कुर्मी टोला निवासी 22 वर्षीया तलत परवीन, कुर्मी टोला निवासी 40 वर्षीया सबीना खातून, ओबरा प्रखंड के कुर्मी निवासी 23 वर्षीया अर्चना कुमारी शामिल हैं।
प्राईवेट अस्पताल में चल रहा है इलाज
घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए अरविंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ऑटो औरंगाबाद से यात्रियों को लेकर दाउदनगर जा रही थी। जैसे ही तरारी समीप पहुंची कि सामने से एक दूसरी ऑटो आ गई और यात्रियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी ऑटो पलट गई, जिसके कारण ऑटो में सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी जख्मियों को ऑटो से बाहर निकाला और आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दिया गया है।






Leave a Reply